ये टीवी एक्ट्रैस अब दिखेगी मां काली के रूप में, सामने अाया FIRST LOOK

6/4/2017 10:02:48 AM

मुंबई: टीवी एक्ट्रैस बरखा बिष्ट सेनगुप्ता अब एक नये अंदाज में ही टीवी पर नजर आएंगी। वे जल्द ही सब टीवी के नए शो 'तेलानी राम' में नजर आएंगी। इस शो में उनका कैमियो होगा, जो मां काली के रूप में दिखेगा। 

PunjabKesari

बता दें कि इस शो में प्रियम्बदा कांत और कृष्ण भारद्वाज लीड रोल में हैं। बरखा बिष्ट पहले भी पौराणिक शो कर चुकी हैं, वो सोनी टीवी के शो संकट मोचन महाबली हनुमान में भी नजर आई थीं। नए शो तेलानीराम में अपने रोल को लेकर हाल ही में बरखा ने एक इंटरव्यू में कहा कि वे अपने रोल को लेकर एक्साइटेड हैं। इस शो में उनका अहम किरदार है और वे स्क्रीन पर मां काली का रोल प्ले करने को लेकर उत्साहित हैं। इसके पहले उन्होंने जितने भी रोल प्ले किए हैं उनमें से ये सबसे अलग है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News