दीपिका से अनुष्का तक, सोनम की शादी अटेंड नही कर पाएंगे ये स्टार्स

5/5/2018 11:36:18 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की संगीत सेरेमनी की तैयारियां शुरू हो चुकीं हैं। उके भाई अर्जुन कपूर और जैकलीन फर्नांडीस समेत कई स्टार्स उनके घर के बाहर स्पॉर्ट हुए। सोनम 8 मई को बॉयफ्रैंड आनंद अहूजा के साथ सिक्ख रीति-रिवास से शादी करने वाली हैं।

PunjabKesari

हाल ही में सोनम की शादी को लेकर खबरें आ रही हैं कि बॉलीवुड के एेसे कई बड़े स्टार्स जैसे करीना कपूर खान, अनुष्का शर्मा, विराट कोहली, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, फराह खान, कंगना रनोट सोनम की शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे। 

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि करीना भी सोनम की शादी में शामिल नहीं होंगी। वे सिर्फ रिसेप्शन में जाएंगी। रिसेप्शन होटल द लीला, मुंबई में होगा। इससे पहले खबरें आईं थी कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा तथा दीपिका पादुकोण और रणवीर सिह सोनम की शादी में शआमि होंगे लेकिन अब बताया जा राह है कि ये दोनों कपल्स भी शादी में शामिल नही हो पाएंगे। 

PunjabKesari

दरअसल, सूत्रों के मुताबिक बर्थ-डे के बाद अनुष्का शर्मा काफी बिजी हो गई हैं। उन्हें आनंद एल. राय की फिल्म के फाइनल शूटिंग शेड्यूल के लिए अमेरिका जाना है, इसलिए वे सोनम की शादी को मिस कर सकती हैं। दूसरी तरफ विराट कोहली भी आईपीएल में बिजी हैं। उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का 7 मई को मैच है। अब ऐसे में विराट और अनुष्का का आना रद्द ही समझा जा रहा है।

PunjabKesari

दूसरी ओर सोनम कपूर की शादी में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी आमंत्र‍ित हैं लेकिन दीपिका इस समय न्यूयॉर्क में हैं और 7 मई (सोनम की मेहंदी) को वे एमईटी गाला में शिरकत करेंगी। बाद में वे कैन फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर चलेगी। अब ऐसे में दीपिका का आना भी कैंसिल माना जा रहा है।

PunjabKesari

फराह खान का आना भी कैंसिल हो गया है। फराह की टांग में फ्रैक्चर है और उन्हें तीन सप्ताह के लिए आराम करने की सलाह दी गई है। वे सोनम की संगीत सेरेमनी में कोरियोग्राफ करने वाली थी, लेकिन अब वे इस आयोजन में शामिल नहीं हो सकेंगी।

PunjabKesari

दूसरी ओर कंगना के बारे में खबर है कि वे कैन फेस्ट‍िवल के लिए विदेश जा रही हैं। इसलिए सोनम की शादी में शामिल नहीं हो पाएंगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News