इन जोड़ियों को हम कभी अलग होते नहीं देखना चाहते थे, लेकिन किस्मत को था कुछ और ही मंजूर

10/30/2018 6:02:06 PM

मुंबई: प्यार दुनिया का सबसे खूबसूरत शब्द है। इसके जुनून में सब हदें पार कर देते है। ग्लैमर की दुनिया में भी ये रिश्ता बहुत ही नाजुक होता है। लेकिन इसके बावजूद भी इंडस्ट्री में एेसे कपल्स है, जो एक दूसरे से अलग हो गए है। आज हम आपको एेसी जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे है, जिन्हें देख लगता था कि एक-दूसरे के लिए बनी है, लेकिन अब ये जोड़िया टूट चुकी है। 

 

PunjabKesari

 

 रणबीर कपूर-दीप‍िका पादूकोण


ये जोड़ी 'बचना ए हसीनों' फिल्म के दौरान एक साथ दिखीं थी। दोनों ने अपने र‍िश्ते को सरेआम कबूला भी लेकिन रणबीर के धोखा देने के बाद दीप‍िका ने ब्रेकअप करने का फैसला किया। ब्रेकअप की वजह के बारे में दीप‍िका-रणबीर दोनों कई बार इंटरव्यू में बात कर चुके हैं। फैंस इनकी जोड़ी को काफी पसंद करते थे और वह हमेशा इन्हें एक साथ देखना चाहते थे। दोनों ने एक-साथ कई फिल्में की है, जो हमेशा ही सुपरहिट रही है। 

 

PunjabKesari


 ऋतिक रोशन -सुजैन


बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और सुजैन की जोड़ी फेमस जोड़ियों में से एक है। इन दोनों ने शादी के 14 साल बाद एक-दूसरे से तलाक ले लिया। दोनों बचपन से एक-दूसरे के दोस्त हैं। ये एक कपल था, जिसे लोग कभी अलग होते नहीं देखना चाहते थे।

 

PunjabKesari


बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम


हॉट कपल्स में से एक बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम के प्यार के चर्चे खुब हुए थे। काफी समय से ये दोनों लिव-इन में भी रहे थे। लेकिन कुछ इश्यू के चलते ये कपल एक-दूसरे से दूर हो गया। इन दोनों को देख एेसा लगता था कि ये दोनों एक दूसरे के लिए ही बने है। इनके फैंस भी नहीं चाहते थे कि ये दोनों अलग हो। 

 

PunjabKesari


शाहिद कपूर और करीना कपूर


बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और शाहिद का अफेयर किसी से भी छिपा नहीं है। किसी समय में ये जोड़ी सबसे प्यारी होती थी। लेकिन फिल्म 'टशन' के चलते जब करीना के अफेयर के चर्चे सैफ से होने लगे तो इस जोड़ी का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद अक्सर ये जोड़ी एक दूसरे को इग्नोर करती दिखीं। हालांकि ये दोनों फिल्म 'उड़ता पंजाब' में एक साथ दिखीं थी। 

 

PunjabKesari


 ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली, जेनिफर एनिस्टन


हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली फिल्म Mr. and Mrs. Smith के सेट पर मिले थे। जानकारी के लिए बता दें कि ब्रैड पिट पहले से ही शादीशुदा थे। लेकिन एंजेलिना से मिलने के बाद ब्रैड ने अपनी पत्नी जेनिफर एनिस्टन से तलाक ले लिया था और तलाक के कुछ महीनों बाद ही एंजेलिना ने बताया कि वह और ब्रैड जल्द ही बच्चे के पिता बनने वाले है।

 

PunjabKesari

 

उसके बाद इस कपल ने 2014 में शादी रचाई और 2016 में तलाक ले लिया था। अब इस जोड़ी के 6 बच्चे है। चाहें ब्रैड पिट, एंजेलिना जोली के साथ थे या पूर्व पत्नी जेनिफर एनिस्टन के साथ फैंस दोनों ही जोड़ियों को काफी पसंद करते थे। 

 

PunjabKesari


रॉबर्ट पैटिनसन - क्रिस्टन स्टीवर्ट


हॉलीवुड स्टार रॉबर्ट पैटिनसन और क्रिस्टन स्टीवर्ट की लव स्टारी फिल्म 'ट्वाईलाईट' के सेट से शुरू हुई थी। ये एक बेहद ही प्यारा कपल था। इस कपल की सगाई तक की खबरें आने लग गई थी लेकिन क्रिस्टन की एक एेसी तस्वीर वायरल हुई, जिससे दोनों की राहें अलग हो गई। दरअसल, क्रिस्टन की रूपर्ट सैंडर्स को किस करते की तस्वीर वायरल हो गई थी। इस वजह से रॉबर्ट काफी दुखी हुए और क्रिस्टन से ब्रेकअप कर दिया। इनकी जोड़ी के फैंस काफी दीवाने थे और वह नहीं चाहते थे कि वह ये दोनों अलग हो। 

 

PunjabKesari


नीना दोब्रेव और इयान सोमरहॅल्डर

इन दोनों के प्यार के भी खूब चर्चे थे, लेकिन इनका प्यार परवान नहीं चढ़ पाया। ये जोड़ी फेमस जोड़ियों में से एक थी। करीब 3 साल डेटिंग के बाद ये दोनों अलग हे गए। इस कपल के देख एेसा लगता था कि ये दोनों एक दूसरे के लिए बने है। लेकिन ब्रेकअप के बाद नीना दोब्रेव ने अपने करियर पर धयान दिया, वहीं इयान, निकी रीड के साथ शादी के बंधन में बंध गए। 

 

PunjabKesari


 रिहाना और क्रिस ब्राउन

ये कपल टीनएज से ही रिलेशन में था। अपने अफेयर को लेकर ये जोड़ी काफी सुर्खियों में रही थी। लेकिन कुछ इश्यू के चलते ये जोड़ी टूट गई। मगर ब्रेकअप के बाद भी ये दोनों कई जगहों पर एक-साथ स्पॉट किए गए। 

 

PunjabKesari


 क्रिस मार्टिन और ग्वेनेथ पाल्ट्रो


ये एक एेसी जोड़ी थी, जिसे हम कभी भी अलग होते नहीं देखना चाहते थे। प्यार के परवान चढ़ते ही ये कपल शादी के बंधन में बंध गया। इस जोड़े के दो बच्चे भी है। लेकिन कुछ प्रॉबल्म के चलते इस जोड़ी को अलग होना पड़ा और उन्होंने तलाक ले लिया। लेकिन तलाक के बाद भी ये दोनों अक्सर अपने बच्चों के साथ स्पॉट होते है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News