मैनेजर ने दिया राजू श्रीवास्तव का लेटेस्ट हेल्थ अपडेट, कहा-ब्रेन डेड नहीं...वह कोमा की स्थिति में..जल्द ठीक होने के आसार

8/19/2022 1:09:34 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव पिछले कई दिनों से लगातार अस्पताल में मौत और जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। बीते गुरुवार को उन्हें लेकर  खबर आई कि राजू ब्रेन डेड अवस्था में पहुंच गया है। उन्हें बार-बार दौरे पड़ रहे हैं। कॉमेडियन की नाजुक हालत को लेकर उनके करीबी और फैंस काफी चिंता में नजर आए। इसी बीच कई मीडिया पोर्टल्स ने यह अफवाह भी फैलाई कि राजू श्रीवास्तव अब हमारे बीच नहीं रहे। इन सब अफवाहों पर अब कॉमेडियन के मैनेजर राजेश शर्मा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

 

राजेश शर्मा ने बताया कि कल के मुकाबले आज राजू श्रीवास्तव की हालत बेहतर है। सारे ऑर्गन ठीक काम कर रहे हैं। सभी चीजें स्टेबल हैं। चीजें पॉजिटिविटी की तरफ बढ़ी हैं। कल उनकी हालत काफी परेशान करने वाली थीं। पहले ब्रेन में सूजन थी, अब वह नहीं है। वह ब्रेन डेड नहीं हैं। वह कोमा-सेमी कोमा की स्थिति में हैं।  बिल्कुल ठीक हैं वो। नए डॉक्टर जो हैं वह मेडिकल ट्रीटमेंट करेंगे तो आगे और बेहतर होने के आसार हैं।'

 

राजू श्रीवास्तव के निधन की अफवाहों पर राजेश शर्मा ने कहा, 'शिखा जी (राजू की पत्नी) काफी परेशान हैं। उन्होंने गुजारिश की है कि अफवाहें ना फैलाएं। नेगेटिविटी ना फैलाएं। हम सभी का यही प्रयास है कि सभी चीजें ठीक रहें।'

 

दूसरी तरफ राजू श्रीवास्तव के दोस्त अशोक मिश्रा ने बताया, 'अभी डॉक्टरों ने साफ कुछ नहीं बोला है। आधिकारिक रूप से कोई खबर नहीं है। कई चैनल पर राजू भाई को मृत बताया गया था, इसपर भाभी रो रही थीं। उनके बच्चे रो रहे थे कि पापा यहां हमारे समाने हैं और लोग उन्हें मृत बता रहे हैं.'


बता दें, राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को जिम में एक्सरसाइज के दौरान दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया। अब वह पिछले 10 दिनों से दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में भर्ती हैं।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News