The Kashmir Files: ''जिहादियों के लिए आधी रात में खुलने वाली अदालत ने हमें....'',अनुपम खेर ने बताई कश्मीरी पंडितों की हालत

3/11/2022 2:27:12 PM

मुंबई. अनुपम खेर बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर हैं। अपने अभिनय कला से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले अनुपम खेर अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ अपने मन की बात साझा करते रहते हैं। हाल ही में एक्टर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कू पर अपनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' से संबंधित एक छोटा-सा वीडियो साझा किया है।

PunjabKesari
सोशल मीडिया एप पर साझा किए गए वीडियो की शुरुआत में अनुपम खेर बोलते हैं- "ईश्वर की कृपया और आप सबके प्यार व आर्शीवाद से, मैं 522 फिल्में कर चुका हूं। अनुपम खेर हूं। पात्र बनता हूं। अभिनय करता हूं। हंसाता हूं। रुलाता हूं। यही मेरा सारांश है। लेकिन इस बार मैं कोई पात्र नहीं बना। मैंने अभिनय नहीं किया और द कश्मीर फाइल्स कोई डायलॉग भरी कहानी भी नहीं है।

एक्टर कश्मीरी पंडितों की बात करते हुए कहते हैं- "32 साल पहले लाखों कश्मीरी हिंदू तहस-नहस कर दिए गए थे। मेरे हाथ, पाओं, बाजू, ये शरीर जैसे रातों-रात जिहाद ने रौंद डाला। 90 करोड़ का यह भरा-पूरा देश बेखबर रहा। पुलिस मानों गायब हो गई। सेना छावनियों में पड़ी रही। और कश्मीर हम हिंदूओं से खाली करा लिया गया।"

PunjabKesari
निराश और हताश शिकायत करते हैं- "कश्मीरी पंडितों के पलायन पर कोई जांच नहीं हुई। आज तक कोई आयोग नहीं बैठा। कोई मुकदमा नहीं चला। कोई दोषी नहीं पाया गया। किसी को सजा नहीं हुई। हां मुद्दा जरूर उछाला गया। लेकिन जिहादियों के लिए आधी रात में खुलने वाली अदालत ने हमें सुनने से भी इनकार कर दिया।" 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News