इस दिन रिलीज होगी ‘The Crew’, पहली बार एक साथ नजर आएंगी करीना कपूर, तब्बू और कृती सेनन

7/2/2023 11:30:12 AM

मुंबई। एकता कपूर और रिया कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘द क्रू’ की रिलीज डेट सामने आ गई हैं। फिल्म में करीना कपूर, तब्बू और कृती सेनन के अलावा दिलजीत दोसांझ और कपिल शर्मा भी नजर आने वाले हैं। अपकमिंग फिल्म की तगड़ी कास्ट के कारण हर कोई ‘द क्रू’ के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

फैंस करीना कपूर, तब्बू और कृती सेनन को पहली बार ऑनस्क्रीन देखेंगे, जो की काफी दिलचस्प होने वाला है। अब फैंस के लिए एक गुड न्यूज सामने आई है, जी हां फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट हो गई है, जिसके चलते ‘द क्रू’ 22 मार्च 2024 को रिलीज की जाएगी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

वुमन सेन्ट्रिक 'द क्रू' का निर्देशन जिम्मा राजेश कृष्णन कर रहीं हैं। फिल्म की शूटिंग मुंबई और अबू धाबी जैसी जगहों पर हुई है। फिलहाल, फिल्म की शूटिंग चल रही है। करीना कपूर अक्सर शूट से फोटोज शेयर करती रहतीं हैं।

जल्द ही रिया कपूर और एकता कपूर अपनी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' का सीक्वल बनाने जा रहीं हैं, जिसमें सोनम कपूर और करीना कपूर फिर से साथ में नजर आएंगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi


Recommended News

Related News