टीम बंबई मेरी जान प्रमोशन के लिए पहुंचे लंदन, आज रात ग्लोबल प्रीमियर इवेंट के लिए हो जाइए तैयार
9/12/2023 5:03:09 PM

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। प्राइम वीडियो पर 14 सितंबर को रिलीज होने वाली सीरीज़ 'बंबई मेरी जान' के दुनिया भर में लॉन्च के लिए केवल दो दिन बचे हैं। शो की टीम ने प्रचार और प्रसार करने के लिए लंदन का रुख कर लिया हैं। टीम आज रात व्यू वेस्ट एंड, लीसेस्टर स्क्वायर में एक ग्रैंड प्रीमियर कार्यक्रम की मेजबानी करेगी।
यहां सीरीज के निर्माता और प्रतिभाएं कासिम जगमगिया, रितेश सिधवानी, शुजात सौदागर, कृतिका कामरा, अविनाश तिवारी, अपर्णा पुरोहित, फरहान अख्तर और रेंसिल डिसिल्वा नजर आ रहे हैं, जो लंदन के स्काइलाइन की बैकड्रॉप में शानदार पोज दे रहे हैं।
10-भाग वाली हिंदी सीरीज का प्रीमियर विशेष रूप से भारत और 240 देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर 14 सितंबर को तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और अंग्रेजी सहित कई भारतीय भाषाओं और फ्रेंच, जर्मन, इतालवी, पुर्तगाली, जापानी, पोलिश, लैटिन स्पेनिश, कैस्टिलियन स्पेनिश, अरबी और तुर्की जैसी विदेशी भाषाओं में होगा। यह सीरीज चीनी, चेक, डेनिश, डच, फिलिपिनो, फिनिश, ग्रीक, हिब्रू, हंगेरियन, इंडोनेशियाई, कोरियाई, मलय, नॉर्वेजियन बोकम, रोमानियाई, रूसी, स्वीडिश, थाई , यूक्रेनी और वियतनामी सहित कई विदेशी भाषाओं में उपशीर्षक के साथ भी उपलब्ध होगी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Fast and festivals of december: इस पखवाड़े के दिन-पर्व-व्रत आदि

आज है देवताओं के कोतवाल श्री भैरवनाथ का जन्म उत्सव, दुष्ट ग्रहों से बचने के लिए करें उपाय और पढ़ें कथा

Kaal Bhairav Jayanti: आज मनचाहे लाभ के लिए प्रीति योग में करें बाबा भैरव की पूजा

America: ग्रीन कार्ड को लेकर आया नया अपडेट, रोजगार आधारित वीजा के लिए ‘‘देशों के साथ भेदभाव' को समाप्त करने के लिए द्विदलीय विधेयक किया पेश