ब्रांडेड कपड़े नहीं पहनते पटौदी खानदान के वारिस, शर्ट की कीमत जान लगेगा झटका

2/7/2019 6:28:22 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले की पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। वह अक्सर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। बीते दिनों छोटे नवाब मम्मी-पापा के साथ लंच करने पहुंचे। 

PunjabKesari, तैमूर अली खान इमेज, तैमूर अली खान फोटो, तैमूर अली खान पिक्चर

इस दौरान नन्हें तैमूर डेनिम कैप्री और क्रॉक्स को कैरी किए हुए नजर आए थे। वहीं, उनके डिफरेंट डैशकी प्रिंट वाले शर्ट ने सबका दिल जीत लिया।

PunjabKesari, तैमूर अली खान इमेज, तैमूर अली खान फोटो, तैमूर अली खान पिक्चर

वहीं, अब छोटे नवाब के इस मल्टी कलर African Dashiki शर्ट की कीमत 1 हजार 200 से 2 हजार बताई जा रही है। इन कपड़ो के साथ उन्होंने सनग्लासेज पहन रखे थे। उन्होंने बेहद स्टाइल और क्यूट स्माइल के साथ मीडिया कैमरा को पोज दिए। 

PunjabKesari, तैमूर अली खान इमेज, तैमूर अली खान फोटो, तैमूर अली खान पिक्चर


ब्रांडेड कपड़े नहीं पहनते पटौदी खानदान के वारिस

बीते दिनों करीना ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने लाडले की पर्सनल लाइफ से जुड़े कई बातों के खुलासा किया।करीना ने तैमूर की शॉपिंग को लेकर बताया कि मैं अपने बेटे को नॉर्मल कपड़े ही पहनाती हूं, लेकिन पता नहीं ये फैशन स्‍टेटमेंट कैसे बन जाते हैं?' करीना ने कहा कि वह तो तैमूर को आम टीशर्ट और ट्रैक पैंट्स ही पहनाती हैं।करीना ने बताया कि यह तैमूर की मर्जी होगी कि वह आगे क्या पहनेगा। लेकिन अभी वो जो पहनता है, उसे उसके माता-पिता खरीदकर देते हैं, जो काफी सिंपल कपड़े होते हैं। वहीं उन्होंने अपने बारे में बात करते हुए कहा कि उनके पैरंट्स ने कभी भी उनके लिए ब्रैंडेड कपड़े नहीं खरीदे। उन्‍होंने बताया कि अपनी कमाई से ही उन्‍होंने महंगे और ब्रैंडेड कपड़े पहनने शुरू किए थे। 

PunjabKesari, तैमूर अली खान इमेज, तैमूर अली खान फोटो, तैमूर अली खान पिक्चर


सोशल मीडिया के किंग हैं तैमूर

छोटे नवाब बचपन से ही स्टाइल आइकन बन चुके हैं। उनके क्यूट अंदाज और चुलबुली हरकतों को फैंस काफी पसंद करते हैं। तैमूर अपने जन्म से ही सबके चहेते बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। इतना ही नहीं उनके नाम से कई इंस्टाग्राम अकाउंट बने हुए हैं जिसे लोग काफी फॉलो करते हैं। नन्हें तैमूर की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। अब तो तैमूर काफी कैमरा फ्रेंडली हो गए हैं फोटोग्राफर्स को देख तैमूर अब उनको हाय-बाय बोलते दिखते हैं। इतना ही नहीं तैमूर सोशल साइट पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News