गाड़ी से उदास चेहरा लेकर उतरे तैमूर, क्यूट पोज देने के मामले में छोटी बहन इनाया ने मारी बाजी

3/7/2019 3:49:10 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले की पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। वह अक्सर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। वहीं, उनकी बहन इनाया भी उनकी तरह ही अभी से पॉपुलर हो गई हैं।

PunjabKesari

सोहा अली खान और कुणाल खेमू की बेटी इनाया अभी से ही लोगों के दिलों में बस चुकी है। तैमूर जहां 2 साल के हो चुके है वहीं उनकी बहन इनाया 1 साल की हुई हैं।

PunjabKesari

हाल ही में तैमूर और इनाया ब्रांद्रा में प्ले स्कूल में स्पॉट हुए। इस दौरान छोटे नवाब ब्लैक टीशर्ट और क्रीम शॉर्टस और व्हाइट स्वीकर्स में वह हमेशा की तरह कयूट अंदाज में नजर आए। लेकिन तस्वीरों में छोटे नवाब मीडिया कैमरा को पोज ना देने के मूड में दिखे।

PunjabKesari

वहीं, उनकी छोटी बहन इनाया प्रिंटेड हूडी के साथ ग्रे लोअर में काफी क्यूट लग रहा है। तस्वीरों में इनाया मीडिया कैमरा को बड़ी ध्यान से देखते हुए नजर आ रही हैं। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari

आज तरह से इनाया ने मीडिया कैमरा को देख पोज दिए। उनको देखकर तो ऐसा लग रहा है कि वो मीडिया के सामने आने के लिए तैयार थीं। जहां इनाया एनर्जी से भरपूर नजर आईं, वहीं तैमूर मियां थोड़े से उदास दिखे। तैमूर जब गाड़ी से उतरे तो उनका चेहरा लटका हुआ था। नन्हें तैमूर का एनर्जी लेवल इतना लो था कि उन्होंने कुछ भी नहीं बोला।

PunjabKesari

बच्चों को मिल रही अटेंशन से परेशान थीं करीना-सोहा

बता दें कि तैमूर और इनाया को मीडिया की ओर से मिल रहे अटेंशन से सोहा अली खान और करीना कपूर खान काफी परेशान थी। दोनों का ही कहना था कि इस तरह के अटेंशन से वह बाकी बच्चों की तरह नॉर्मल जिंदगी नहीं जी पा रहे है।

PunjabKesari

सोशल मीडिया के किंग हैं तैमूर

छोटे नवाब बचपन से ही स्टाइल आइकन बन चुके हैं। उनके क्यूट अंदाज और चुलबुली हरकतों को फैंस काफी पसंद करते हैं। तैमूर अपने जन्म से ही सबके चहेते बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं।

PunjabKesari

इतना ही नहीं उनके नाम से कई इंस्टाग्राम अकाउंट बने हुए हैं जिसे लोग काफी फॉलो करते हैं। नन्हें तैमूर की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। अब तो तैमूर काफी कैमरा फ्रेंडली हो गए हैं फोटोग्राफर्स को देख तैमूर अब उनको हाय-बाय बोलते दिखते हैं।

PunjabKesari

इतना ही नहीं तैमूर सोशल साइट पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाते हैं। जहां तैमूर की तस्वीर नहीं नजर आती है। वहां लोग इनाया की तस्वीर को देखकर अपना दिल भर लेते है। तैमूर के साथ साथ इनाया भी बेहद क्यूट और पॉपुलर है। 

PunjabKesari

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News