पापा सैफ से मिलने 'सैक्रेड गेम्स' के सेट पर पहुंचे तैमूर, मस्ती करते की तस्वीरें आईं सामने

1/29/2019 5:42:38 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर की पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नही है। वह अक्सर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। उनकी पॉपुलेरिटी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।

PunjabKesari,सैफ अली खान इमेज, तैमूर अली खान इमेज, क्यूट इमेज

 

हाल ही में एक बार फिर से नन्हें तैमूर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। दरअसल, सैफ इन दिनों वेब सीरीज 'सैक्रेड गेम्स' के दूसरे सीजन की शूटिंग में बिजी हैं। तैमूर यहां पापा से मिलने सेट पर पहुंच गए। इस दौरान छोटे नवाब ब्लू कलर की टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहने हुए हमेशा की तरह क्यूट अंदाज में नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari,सैफ अली खान इमेज, तैमूर अली खान इमेज, क्यूट इमेज

 

बिखरे हुए बाल और चेहरे पर मासूमियत किसी के भी दिल को झट से अपना बना लेने के लिए काफी है। वहीं सैफ शर्ट और पैंट पहने दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान तैमूर काफी खुश नजर आए। वह नैमी का हाथ छोड़ सैफ की तरफ भागने लगे। 

PunjabKesari,सैफ अली खान इमेज, तैमूर अली खान इमेज, क्यूट इमेज

बता दें कि तैमूर कैमरा फ्रेंडली हो गए हैं। वे पैपराजी को देखकर भागते नहीं है, बल्कि पोज देते नजर आते हैं। छोटे नवाब बचपन से ही स्टाइल आइकन बन चुके हैं। उनके क्यूट अंदाज और चुलबुली हरकतों को फैंस काफी पसंद करते हैं। तैमूर अपने जन्म से ही सबके चहेते बने हुए हैं।

PunjabKesari,सैफ अली खान इमेज, तैमूर अली खान इमेज, क्यूट इमेज

सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। इतना ही नहीं उनके नाम से कई इंस्टाग्राम अकाउंट बने हुए हैं जिसे लोग काफी फॉलो करते हैं। नन्हें तैमूर की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। इतना ही नहीं तैमूर सोशल साइट पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाते हैं। इस वेब सीरीज के अलावा सैफ फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वाॅरियर' में नजर आएंगे। 

PunjabKesari,सैफ अली खान इमेज, तैमूर अली खान इमेज, क्यूट इमेज


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News