बुक पढ़ते-पढ़ते घर से बाहर निकले तैमूर, फोटोग्राफर्स को देख निकाली जीभ

3/8/2019 6:33:03 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले की पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। वह अक्सर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। हाल ही में छोटे नवाब घर के बाहर स्पॉट हुए। 

PunjabKesari

तस्वीरों में 2 साल के तैमूर बुक पढ़ते हुए घर से बाहर निकलते हुए दिखाई दिए। इसी दौरान उनकी नजर बाहर मौजूद फोटोग्राफर्स पर पड़ी, तो उन्हें देखते ही तैमूर नटखट अंदाज में जीभ चिढ़ाने लगे। तस्वीरों में नन्हें तैमूर के साथ मौजूद केयर टेकर उनका हाथ पकड़े हुए नजर आईं।

PunjabKesari

लुक की बात करें तो इस दौरान भी छोटे नवाब का लुक एकदम यूनीक था। वो ब्लू कलर की टीशर्ट के साथ ग्रे शॉर्टस में हमेशा की तरह क्यूट अंदाज में दिखे।  उनकी तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। क्यूटनेस के साथ-साथ तैमूर इन दिनों अपने स्टाइलिश लुक को लेकर काफी चर्चा में हैं।

PunjabKesari

छोटे नवाब अक्सर अलग अंदाज में नजर आते हैं। वहीं, मम्मी करीना भी अपने लाडले के खिलौनो से लेकर उनके लुक का ध्यान रखती हैं। आप खुद ही देख लीजिए तैमूर की ये तस्वीरें वो कितने क्यूट दिख रहे हैं। 

PunjabKesari

तैमूर के बेहद करीब हैं सैफ-करीना

करीना और सैफ अपने लाडले को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं। नन्हें तैमूर अक्सर स्पॉट होते रहते हैं। उनकी देखरेख के लिए नैनी और गार्डस हमेशा उनके साथ होते हैं। जब भी करीना और सैफ बेटे के साथ बाहर जाते हैं तो उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान देते हैं। 

PunjabKesari

सोशल मीडिया के किंग हैं तैमूर 

सोशल मीडिया पर तैमूर के लाखों फॉलोअर्स हैं। इतना ही नहीं उनके नाम से कई इंस्टाग्राम अकाउंट बने हुए हैं जिसे लोग काफी फॉलो करते हैं। नन्हें तैमूर की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं।

PunjabKesari

अब तो तैमूर काफी कैमरा फ्रेंडली हो गए हैं फोटोग्राफर्स को देख तैमूर अब उनको हाय-बाय बोलते दिखते हैं। इतना ही नहीं तैमूर सोशल साइट पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाते हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News