रूही और यश के साथ बाॅल्स से खेलते नजर आए तैमूर, वीडियो हुआ वायरल

7/23/2018 4:17:51 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान अक्सर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। आए दिन तैमूर की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल होती रहती है। हाल ही में तैमूर की एक वीडियो सोशल साइट काफी वायरल हो रही है। इस वीडियो में तैमूर अपने फ्रेंड यश और रुही के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। 

 

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on

 

वीडियो में तैमूर रंग-बिरंगी बॉल्स को एक्सप्लोर करते दिख रहे हैं। वहीं रुही खेलते-खेलते रंग-बिरंगी बॉल्स पर आराम ही करने लग जाती है, जिसके बाद करण जौहर कहते है कि रूही तो सो ही गई है। हालांकि अपने पापा की आवाज सुनकर रूही तुरंत चार्ज हो जाती हैं और फिर से खेलने लग जाती हैं।

PunjabKesari

 

 इस वीडियो को करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। करण द्वारा शेयर की इस वीडियो के अंत में करीना कुछ खाती नजर आती हैं। पहले तो करीना करण की इस हरकत से परेशान होती हैं, लेकिन बाद में मुस्कारने लग जाती हैं।  

 

PunjabKesari

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News