गर्लफ्रेंड संग लिव इन में रहेंगे आमिर खान के भांजे:किराए पर लिया करण जौहर का अपार्टमेंट, हर महीने भरेंगे 9 लाख

3/30/2024 12:19:59 PM


मुंबई: आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान इस समय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। इमरान खान इस समय एक्ट्रेस लेखा वाशिंगटन को डेट कर रहे हैं। वहीं अब खबरें हैं कि इमरान लेखा वाशिंगटन के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहेंगे। जी हां..इसके लिए उन्होंने मुंबई के  बांद्रा में एक अपार्टमेंट किराए पर लिया है। इस अपार्टमेंट के मालिक बॉलीवुड डायरेक्टर करण जौहर हैं।  इस अपार्टमेंट का महीने का किराया 9 लाख है।  

PunjabKesari

बांद्रा अपार्टमेंट समंदर के सामने स्थित है जो एक बड़ी बिल्डिंग के बगल में है। यहां उनके मामा बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने पहले एक अपार्टमेंट किराए पर लिया था।

 

PunjabKesari

'मनीकंट्रोल डॉट कॉम' की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इमरान और लेखा अब फेमस कार्टर रोड पर क्लीफेपेट के तीन मंजिला अपार्टमेंट में रहेंगे। रियल एस्टेट डेटाबेस प्लेटफॉर्म जैपकी से मिले दस्तावेजों के अनुसार, किराए का समझौता आधिकारिक तौर पर 20 मार्च, 2024 को तीन साल की अवधि के साथ रजिस्टर किया गया था।


 हैं ये फेमस हस्तियां


 बांद्रा मशहूर हस्तियों के बीच एक पसंदीदा जगह बनी हुई है, जहां एक्टर शाहरुख खान, सलमान खान, जॉन अब्राहम और पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर जैसे सेलेब्स मौजूद हैं। लेखा वाशिंगटन की पहली शादी पत्रकार पाब्लो चटर्जी से हुई थी, जो फेमस थिएटर कलाकार धृतिमान चटर्जी के बेटे हैं।

PunjabKesari

 

पाली हिल स्थित बंगले में रहते था कपल 

बांद्रा में अपार्टमेंट किराए पर लेने से पहले इमरान  लेखा वाशिंगटन संग पाली हिल स्थित अपने बंगले में रहते थे। हालांकि इसकी जानकारी किसी को नहीं थी। 

PunjabKesari

 

 इमरान खान ने हाल ही में लेखा वाशिंगटन के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि की है। इससे पहले, उन्होंने 2019 में पहली पत्नी अवंतिका मलिक से तलाक लिया था।
 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News