पापा सैफ संग पटौदी हाउस में फार्म लाइफ एंजाॅय करते दिखे तैमूर, चर्चा में बाप-बेटे की ये तस्वीरें

11/7/2020 4:23:42 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान का लाडला तैमूर अली खान इंटरनेट सेंसेशन बन चुका है। जब भी स्टार किड्स की बात होती है तो तैमूर हमेशा ही सुर्खियों में रहते हैं। 4 साल के तैमूर को लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचना आसानी से आता हैं।

PunjabKesari

तैमूर की तस्वीरें सोशल साइट पर ऐसे वायरल होती हैं जैसे जंगल में आग फैलती है। तैमूर की तस्वीरों की डिमांड इतनी ज्यादा है कि फोटोग्राफर्स उनकी जिंदगी से जुड़े हर पल को रिकॉर्ड करने की कोशिश में लगे रहते हैं।

PunjabKesari

हाल ही में तैमूर की पापा सैफ अली खान के साथ कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। तैमूर और सैफ की ये तस्वीरें उनके पटौदी हाउस की हैं। इन तस्वीरों में तैमूर पापा सैफ के साथ खेतों में दिख रहे हैं।

PunjabKesari

तैमूर खेतों में बह रहे पानी में मस्ती करते नजर आ रहे हैं। बाप बेटे की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

 

काम की बात करें तो सैफ फिल्म 'बंटी बबली 2' और 'भूत पुलिस' में नजर आएंगे। 'भूत पुलिस' में सैफ के साथ अर्जुन कपूर, जैकलीन फर्नांडिस, यामी गौतम हैं। हाल ही में फिल्म की सारी कास्ट डलहौजी रवाना हुई थी। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News