पापा सैफ के साथ सड़क पर कुछ इस अंदाज में मस्ती करते नजर आए तैमूर
3/18/2018 4:22:20 PM
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस करीना कपूर खान के लाडले तैमूर की हर दिन नई तस्वीरें सामने आती रहती है लेकिन इस बार जो उनकी तस्वीरें सामने आई हैं वो जरा हटके ही हैं।
तैमूर दिसंबर में एक साल के ही हुए हैं और सैफ करीना ने उनका दाखिला प्ले स्कूल में करवा दिया। प्ले स्कूल से कई बार उनकी क्यूट तस्वीरें सामने आईं हैं।
इस दौरान तैमूर अपनी नैनी का हाथ पकड़े हुए सड़क पर चल रहे थे और सभी को अपनी क्यूट स्माइल पास कर रहे थे। इस समय उनके साथ सैफ अली खान भी है।
तैमूर की शैतानियां हर दिन बढ़ती जा रही है। उनकी शैतानियों को देखते हुए सोहा अली खान की बेटी इनाया का काफी ध्यान रखना पड़ता है ताकि तैमूर की शैतानियों के कारण उन्हें कोई चोट न लग जाए।
बता दें कि तैमूर की तस्वीरों को फैंस काफी पसंद करते हैं। वह उनकी तस्वीरों पर लाइक और कमेंट करते नहीं थकते हैं।