सेट पर करीना से मिलने पहुंचे तैमूर, तस्वीरों में मम्मी की गोद में आराम फरमाते दिखे छोटे नवाब
8/28/2019 9:54:20 AM
मुंबई: बाॅलीवुड में जब भी स्टार किड्स की बात होती है तो तैमूर का नाम सबसे टॉप पर आते हैं। उनकी कोई भी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल मिनटों में वायरल होते हैं। दो साल के तैमूर को लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचना आसानी से आता हैं।
हाल ही में एक बार फिर तैमूर की मम्मी करीना के साथ मोनोक्रोम तस्वीर सामने आई है, जिसमें तैमूर मम्मी की गोद में पोज देते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान दोनों की बॉन्डिंग बेहद खूबसूरत नजर आ रही है।
करीना इन दिनों किसी ब्रांड शूट में बिजी हैं, ऐसे में नन्हें तैमूर अपनी मम्मी से मिलने सेट पर पहुंचे। सेट से सामने आईं इन तस्वीरों में करीना पिंक कलर के सूट में गाॅर्जियस दिख रही हैं। मिनिमल मेकअप, खुले बाल उनके लुक तो चार-चांद लगा रहे हैं।
वहीं तैमूर रेड टी-शर्ट और शाॅर्ट्स में हमेशा की तरह क्यूट लग रहे हैं। तस्वीरों में करीना ने तैमूर को गोद में उठाया है।
वहीं तैमूर अपनी मम्मी के कंधों से लिपेटे आराम फरमाते दिख रहे हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
काम की बात करें तो करीना इन दिनों जी टीवी के डांस रियालिटी शो 'डांस इंडिया डांस' में जज की भूमिका निभा रही हैं। करीना हाल ही में फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग कर लंदन से लौटी हैं।
इसमें उनके साथ इरफान खान और राधिका मदान मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा वह करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म 'तख्त' और अक्षय कुमार की फिल्म 'गुड न्यूज' नजर आएंगी।