होली पर तैमूर और इनाया की पूल पार्टी, रंगों से लिपटे भाई-बहन की प्यारी तस्वीरों ने खींचा ध्यान

3/29/2021 3:10:07 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. होली खुशियों, रंगों और सकारात्मकता का त्योहार है। इस मौके पर सभी के चेहरे खुशियों से खिले दिखाई देे रहे हैं। बॉलीवुड स्टार्स भी इसे अपने-अपने अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे हैं। वहीं सोहा अली खान और सैफ अली खान के लाडले भी जमकर होली खेल रहे हैं। जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच रही हैं।

PunjabKesari


करीना कपूर ने अपने लाडले की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, जिसमे वो रंगों से लिपटे नजर आ रहे हैं। इस दौरान तैमूर ने व्हाइट कुर्ता पहन रखा है, जो पानी और रंगों से भीगा हुआ है। कैमरे के सामने वो दोनों हाथों से पोज देते  नजर आ रहे हैं।


View this post on Instagram

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

तैमूर की ये तस्वीर शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा, 'आप सभी को खुश और सुरक्षित होली की ढ़ेरों शुभकामनाएं।'  


View this post on Instagram

A post shared by Soha (@sakpataudi)

वहीं तैमूर की कजन इनाया की तस्वीर और वीडियो भी खूब वायरल हो रही हैं। जिसमे एक्ट्रेस और इनाया की मां सोहा अली खान ने शेयर किया है। इस तस्वीर में सोहा पानी के रंग से भरे टब में खड़ी अपनी मां के गालों पर रंग लगाती नजर आ रही हैं। दोनों मां-बेटी का इस दौरान बेहद क्यूट अंदाज देखने को मिल रहा है। वहीं 
बूमरैंग वीडियो में इनाया पानी के साथ खेलते दिख रही हैं। 


View this post on Instagram

A post shared by Soha (@sakpataudi)

वीडियो शेयर कर सोहा ने लिखा- 'अभी तक का सबसे फेवरेट त्योहार, 'हैप्पी होली'। 

PunjabKesari


इतना ही नहीं सोहा ने अपने इंस्टा स्टोरी पर भी एक वीडियो शेयर किया, जिसमें इनाया और तैमूर पूल पार्टी भी करते नजर आए रहे हैं। फैंस को भाई-बहन का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। लोग इन तस्वीरों और वीडियोज पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News