सोशल मीडिया पर छाए तैमूर और इनाया के पोज, तस्वीरों में दिखा क्यूट अंदाज

7/19/2019 4:35:26 PM

मुंबई: बॉलीवुड के सबसे क्यूट बच्चों में शुमार सैफीना के बेटे तैमूर और सोहा अली खान-कुणाल खेमू की बेटी इनाया खेमू की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया वायरल होती रहती हैं। हाल ही में सोहा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में तैमूर और इनाया के साथ खेल रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में तैमूर ने बहन इनाया का हाथ पकड़ा हुआ है। हालांकि, दूसरी तस्वीर में दोनों बच्चों के चेहरे नहीं दिख रहे हैं लेकिन दोनों की टी-शर्ट पर उनका नाम(TIM और INNI) लिखा हुआ है। दोनों स्टार किड साथ में इतने प्यारे लग रहे हैं कि उनकी तस्वीरें वायरल हो गई। 

 

PunjabKesari


जानकारी के लिए बता दें कि वायरल तस्वीरें लंदन की हैं। दरअसल, तैमूर अपने मम्मी-पापा के साथ लंदन में वेकेशन मना रहे हैं। अब कुणाल खेमू और सोहा भी लंदन चले गए हैं। वहीं सैफ अपनी आने वाली फिल्म 'जवानी जानेमन' की शूटिंग के लिए लंदन गए हुए हैं। वह फिल्म में पूजा बेदी की बेटी आलिया फर्नीचरवाला के पिता का किरदार निभाते नजर आएंगे। वहीं करीना कपूर ने फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' की लंदन में शूटिंग खत्म कर दी है। अंग्रेजी मीडियम में करीना कपूर के साथ इरफान खान नजर आने वाले हैं। 

 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News