40 पार ये एक्ट्रेसेस स्टाइल में देती हैं हसीनाओं को मात, देखें रवीना-तब्बू का पार्टी लुक

12/15/2019 12:36:15 PM

मुंबई: बी-टाउन एक्ट्रेसेस अपनी खूबसूरती और स्टाइल को लेकर हमेशा ही चर्चा में रहती हैं। बढ़ती उम्र का भी इन पर कोई असर नहीं दिखता है। इंडस्ट्री में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जो भले ही 40 की उम्र पार कर चुकीं हो लेकिन वह आज की हीरोइनों को भी कड़ी टक्कर देती हैं। इस उम्र में भी उन्होंने खुद को मेंटेन करके रखा हैं। रवीना टंडन और तब्बू उन्हीं एक्ट्रेसेस में से एक हैं। हाल ही में इन दोनों एक्ट्रेसेस की कुछ तस्वीरें सामने आईं, जिसमें उनका स्टनिंग लुक देखने को मिल रहा है। 

PunjabKesari,raveena tandon  image, raveena tandon photo, raveena tandon picture,

रवीना टंडन  

90's की पॉपुलर एक्ट्रेस रवीना टंडन की खूबसूरती की दुनिया दीवानी है। उन्हें देख के ऐसा लगता है की उनकी उम्र के साथ-साथ उनकी खूबसूरती और भी बढ़ गई है। हाल ही में रवीना की कुछ ग्लैमरस तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari,raveena tandon  image, raveena tandon photo, raveena tandon picture,

दरअसल, शनिवार को सेलिब्रिटी मैनेजर रोहिणी अय्यर ने एक शानदार हाउस पार्टी का आयोजन किया। इस हाउस पार्टी में ऋतिक रोशन,अनिल कपूर, अनन्या पांडे, कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर, रवीना टंडन समेत कई स्टार्स ने शिरकत की।

PunjabKesari,raveena tandon  image, raveena tandon photo, raveena tandon picture,

रवीना भी इसी पार्टी में पहुंची। इस दौरान रवीना ब्लैक आउटफिट में गजब दिखीं। मिनिमल मेकअप, रेड लिपस्टिक और ओपन हेयर्स उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। इसके साथ उन्होंने ब्लैक कलर के लाॅन्ग गम बूट्स पेयर किए थे। मीडिया पर नजर पड़ते ही रवीना ने स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए। काम की बात करें तो रवीना हाल ही में छोटे पर्दे पर सलमान खान के रियलिटी शो 'नच बलिए 9' में जज  की भूमिका में नजर आईं थीं।

PunjabKesari,tabu  image,tabu photo, tabu picture,

तब्बू 

बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू अक्सर अपने लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं। तब्बू को भी शनिवार रात सेलिब्रिटी मैनेजर रोहिणी अय्यर की हाउस पार्टी में स्पाॅट किया गया। इस दौरान वह ब्लैक कलर की आउटफिट में स्टनिंग दिखीं। सटबल मेकअप, रेड लिपस्टिक उनके लुक को परफेक्ट बना रही हैं। तब्बू ने मीडिया को स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए। 

PunjabKesari,tabu  image,tabu photo, tabu picture,

वर्कफ्रंट की बात करें तो तब्बू को आखिरी बार फिल्म 'भारत' में देखा गया था। इसमें उन्होंने सलमान की बहन का किरदार निभाया था।फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार कमाई की।इसके अलावा वह अजय देवगन के साथ फिल्म 'दे दे प्यार दे' में नजर आई थीं। तब्बू और रवीना की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।   

PunjabKesari,tabu  image,tabu photo, tabu picture,


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News