Engaged! ''बबीता जी'' ने की ''जेठालाल के बेटे'' से सगाई, 9 साल छोटे राज अनादकट की दुल्हनिया बनेंगी मुनमुन दत्ता!

3/13/2024 5:45:57 PM

मुंबई: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की 'बबीता जी' यानी मुनमुन दत्ता अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। बीते लंबे समय से मुनमुन का नाम जेठालाल के बेटे 'टप्पू 'उर्फ राज अनादकट संग जुड़ रहा है। वहीं अब खबर आ रही हैं कि 36 साल की मुनमुन दत्ता ने 27 के राज अनादकट से सगाई कर ली है।

PunjabKesari

जी हां..खबर है कि दोनों ने इसी महीने की शुरुआत में अपने-अपने परिवारों की मौजूदगी में एक दूसरे को रिंग पहनाई है।  मुनमुन दत्ता और राज अनादकट के करीबी सूत्रों ने बताया कि राज अनादकट ने मुंबई से बाहर गुजरात में कुछ दिनों पहले ही सगाई की है।

PunjabKesari

 

रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि मुनमुन और राज दोनों के परिवार ने उनके रिश्ते को स्वीकार कर लिया था और उनकी मौजूदगी में ही दोनों ने एक-दूसरे के साथ अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ाया। मुनमुन दत्ता और राज अनादकट ने अपनी सगाई की खबरों पर अब तक किसी तरह की प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News