ताकत और ठिकाना जैसी फिल्मों के प्रोड्यूसर राज ग्रोवर का निधन, 87 की उम्र में कहा अलविदा

6/6/2024 1:07:18 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। दिग्गज फिल्म निर्माता राज ग्रोवर अब इस दुनिया में नहीं रहे। मंगलवार 4 जून को ओल्ड ब्रिज न्यू जर्सी (अमेरिका) में उनका निधन हो गया। वह 87 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। राज के जाने से उनके फैंस और करीबी दोस्तों, रिश्तेदारों को बड़ा झटका लगा है।

PunjabKesari

 

राज ग्रोवर का निधन किसी बीमारी के चलते नहीं हुआ है, बल्कि उन्होंने मंगलवार रात सोते समय शांति की अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे परिवार और बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गए हैं।


काम की बात करें तो राज ग्रोवर ने अनिल कपूर, अमृता सिंह और स्मिता पाटिल अभिनीत फिल्म 'ठिकाना' में काम किया था। इसे उन्होंने पॉल अरोड़ा और वी.बी. सोनी के साथ मिलकर बनाया था। राज ग्रोवर द्वारा प्रोड्यूस फिल्म 'ठिकाना' का निर्देशन महेश भट्ट ने किया था।

 

फिल्म के अलावा राज ग्रोवर को लेखन का भी शौक था। उन्होंने 'द लीजेंड्स ऑफ बॉलीवुड' नाम की किताब लिखी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Related News