तापसी ने मालदीव में बहनों संग ''Biggini Shoot'' पर किया जमकर डांस, बॉयफ्रेंड मैथियास भी आए नजर
10/13/2020 5:19:47 PM
मुंबई. एक्ट्रेस तापसी पन्नू इन दिनों मालदीव में हॉलिडे इंजॉय कर रही है। तापसी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव है। एक्ट्रेस हॉलिडे की सारी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रही है। तापसी अकेली नही है अपनी दोनों बहनों शगुन और इवानिया और बॉयफ्रेंड मैथियास बो के साथ मालदीव में इंजॉय कर रही है। हाल ही में तापसी का बहनों और बॉयफ्रेंड के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में तापसी यशराज मुखाते के वायरल ट्रैक 'Biggini Shoot' पर झूमती दिख रही हैं और उनके साथ उनकी दोनों बहनें भी खूब डांस कर रही हैं। वीडियो में कुछ झलकियां तापसी के बॉयफ्रेंड मैथियास की भी हैं। तापसी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'तो... मालदीव में ये पन्नू बहनें क्या कर रही हैं??? इसके साथ उन्होंने #BigginiShoot को हैशटैग किया है। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।
काम की बात करें तो तापसी जल्द ही क्रिकेटर मिताली राज की भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा तापसी फिल्म 'रश्मि रॉकेट' और 'लूप लपेटा' में भी नजर आएंगी।