पूरी हुईं फैंस की मन्नत:जनवरी महीने रिलीज होंगे जुबिन नौटियाल के 4 साॅन्ग्स,टी सीरीज ने की #jubinjan की घोषणा

1/10/2022 11:54:05 AM

मुंबई: टी सीरीज एक ऐसा लेबल है जो हकीकत में म्यूजिक लवर्स के सपनों को पूरा करता है। कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर #wewantjubin सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा था। इस कैंपन के चलते लोग जुबिन नौटियाल से  नए गाने की  अनुरोध कर रहे थे क्योंकि पिछले कुछ समय से  कोई गाने नही आए हैं।

PunjabKesari

अब फैंस की इस ख्वाहिश को ध्यान में रखते हुए  टी सीरीज ने जुबिन नौटियाल के साथ जनवरी महीने में #JubinsJan नामक कोलेबोरेशन की घोषणा की।   

PunjabKesari

जुबिन का आखिरी गाना दिल गलती कर बैठा है जो सितंबर 2021में रिलीज़ किया गया था और इस गाने में उनके साथ मौनी रॉय नजर आई थीं। जुबिन अपने प्रसंशको और संगीत प्रेमियों को ध्यान में रखते हुए पिछले कुछ समय से भूषण कुमार की टी सीरीज के साथ काम कर रहे थे।

PunjabKesari

टी सीरीज ने जुबिन द्वारा किए गए इस कोलेबोराशन #jubinjan  में जनवरी महीने बैक टू बैक चार गानों को रिलीज कर भारत के सबसे चहेते संगीतकार को सेलिब्रेट किया जाएगा और यह दुनियाभर के उनके प्रसंशको के लिए एक उपहार होगा। जुबिन नौटियाल के फैंस एक के बाद एक रिलीज होने वाले इन गानों का बेसब्री से इंतजार हैं। इन गानों को भुषण कुमार की टी सीरीज द्वारा रिलीज किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News