यश चोपड़ा के बाद स्विट्जरलैंड में लगेगा श्रीदेवी का स्टैच्यू

9/10/2018 11:40:53 AM

मुंबईः बाॅलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी के निधन को 6 महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है।किसी को ये अंदाजा भी नहीं था कि उनके पसंदीदा अभिनेत्री इतनी जल्दी उनको छोड़कर चली जाएगी। उनकी ऐक्टिंग और खूबसूरती के लाखों लोग दीवाने हैं। 

 

PunjabKesari

 

श्रीदेवी के फैंस न सिर्फ भारत में, बल्कि विदेशों में भी हैं। सारी दुनिया उन्हें अपने तरीके से याद कर रही है। खबरों के मुताबिक अब स्विट्जरलैंड सरकार महान अभिनेत्री को सम्मानित करने का प्लान बना रही है।

 

PunjabKesari

 

दरअसल, श्रीदेवी की स्विट्जरलैंड में मूर्ति लगाई जा रही है। श्रीदेवी ने स्विट्जरलैंड में कई फिल्में शूट की हैं। वह पहली अभिनेत्री थीं, जिन्हें स्विट्जरलैंड की पहाड़ियों पर डांस करते हुए फिल्माया गया था।

 

PunjabKesari

 

 

इससे पहले  स्विस सरकार ने इंटरलेकन में यश चोपड़ा की मूर्ति स्थापित करके भारत से अपने लगाव को दिखाया है। अब स्विट्जरलैंड टूरिज्म को प्रमोट करने में श्रीदेवी के योगदान को देखते हुए उनके सम्मान में वहां उनकी मूर्ति लगाने का प्रस्ताव पेश किया गया है। 

 

PunjabKesari

 

बता दें कि 24 फरवरी को श्रीदेवी की मौत पानी से भरे बाथटब में गिरने की वजह से हो गई। उनकी मौत की यहीं वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई। वो दुबई के जुमैरा एमिरेट्स होटल में अपने भांजे मोहित मारवाह की शादी में शरीक होने गईं थीं। इस शादी में श्रीदेवी अपने पति और छोटी बेटी खुशी के साथ गई थीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News