स्वरा भास्कर ने शेयर किया बेटी के जन्म का एक्सपीरियंस, बोलीं- ''ये एक ब्लेसिंग है और मेरे द्वारा किया गया अब तक का...

10/5/2023 11:56:43 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस स्वरा भास्कर कुछ दिनों पहले ही एक बेटी की मां बनी हैं, जिसके साथ वह अपने हर पल को खास मूमेंट की तरह व्यतीत कर रही हैं। 30 सितंबर को एक्ट्रेस ने पति फहद अहमद संग बेटी की छठी मनाई थी, जिसमें वह लोक गीत भी गाती नजर आईं थी। वहीं, अब न्यू मॉम ने एक इंटरव्यू में अपने मां बनने का एक्सपीरियंस शेयर किया है।

 

स्वरा भास्कर ने बेटी के जन्म को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कहा, “ये एक ब्लेसिंग है। यह मेरे द्वारा अब तक किया गया सबसे कठिन काम भी है। मैं विश्वास नहीं कर सकती कि महिलाएं सदियों से बिना एपिड्यूरल के और कई बार ऐसा कर चुकी हैं।''


उन्होंने आगे कहा, “फहद और मैं हमारे डॉक्टर्स, टीमों, कर्मचारियों, अस्पताल और हमारे परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों से मिली सभी मदद और समर्थन के लिए बहुत आभारी हैं। बच्चे के जन्म का एक्सपीरियंस वास्तव में आपको एहसास कराता है कि हम अपनी माओं को थैंक्यू नहीं देते हैं।

 

बता दें, स्वरा भास्कर ने इसी साल 16 फरवरी को अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड और सोशल एक्टिविस्ट फहद अहमद से गुपचुप शादी करके सबको हैरान कर दिया था। हालांकि, बाद में उन्होंने अपने दोस्तों और फैमिली की मौजूदगी में धूमधाम से निकाह भी किया था। वहीं, शादी के कुछ महीनों बाद स्वरा ने 23 सितंबर को अपनी नन्ही राबिया का स्वागत किया।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News