सुजैन खान ने ऋतिक से कहा, आप पर बहुत-बहुत ज्यादा गर्व है

1/23/2017 9:48:04 AM

मुंबई: इंटीरियर डेकोरेटर सुजैन खान ने अपने पूर्व पति ऋतिक रोशन की हाल में प्रदर्शित होने वाली फिल्म ‘काबिल’ में उनके अच्छे अभिनय की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें अभिनेता पर ‘हद से अधिक गर्व’ है।   

‘काबिल’ का निर्देशन संजय गुप्ता ने किया है, जबकि इसके निर्माता राकेश रोशन हैं। फिल्म में ऋतिक रोशन के विपरीत अभिनेत्री यामी गौतम हैं।  सुजैन ने शादी के 14 साल बाद 2014 में रितिक से तलाक ले लिया था। उन्होंने सोशल मीडिया ट्विटर पर अभिनेता के साथ गले लगने वाली एक तस्वीर डाली और उनकी जल्द ही प्रदर्शित होने वाली फिल्म के लिए शुभकामनायें दीं। यह फिल्म 25 जनवरी को प्रदर्शित हो रही है।   सुजैन ने फिल्म की विशेष प्रदर्शन में शामिल होने के बाद कहा, ‘‘भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे शानदार अभिनय। ऋतिक..काबिल में अच्छा अभिनय है। पूरी टीम को बधाई।’’   उन्होंने लिखा, ‘‘बेदाग मस्तिष्क की जीवंत चमक...आप पर बहुत..बहुत ज्यादा गर्व है।’’   उल्लेखनीय है कि पूर्व दंपत्ति के दो पुत्र रेहान और रिद्धान हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News