सुष्मिता सेन के घर गूंजेगी शहनाई, BF रोहमन के साथ तस्वीर शेयर कर दी जानकारी

5/5/2019 11:22:27 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के घर जल्द ही शहनाई गूंजने वाली है। इस बात की जानकारी सुष ने अपने इंस्टा पर एक तस्वीर शेयर कर दी है। दरअसल, सुष्मिता के छोटे भाई राजीव सेन दूल्हा बनने वाले हैं। राजीव की होने वाली दुल्हन भी एक एक्ट्रेस हैं। राजीव टीवी सीरियल 'मेरे अंगने में' की एक्ट्रेस चारू असोपा के साथ शादी करने जा रहे हैं।

 

PunjabKesari

 

शादी की जानकारी देते हुए सुष्मिता ने अपने पोस्ट में लिखा- 'उसने (चारू असोपा) हां कर दी है। राजा भैया, आप दुनिया के सबसे लकी लड़के हैं। इस परी को हमारी जिंदगी में लाने के लिए शुक्रिया। मुबारक चारू। शादी का इंतजार नहीं कर पा रही हूं। मैं दोनों की तरफ से डांस करुंगी।' वहीं सुष ने एक और तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह रोहमन शॉल, राजीव सेन और चारू के साथ नजर आ रही है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन दिया है-'परिवार, सर्कल ऑफ लव, मैं तुम सबसे प्यार करती हूं। आप सबकी दुआओं के लिए शुक्रिया।'

 

PunjabKesari
 
  
बता दें कि सुष्मिता की होने वाली भाभी कई सीरियल में छोटे-छोटे रोल करती दिखी हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है, संगिनी में भी वो दिख चुकी हैं। वहीं अगर सुष की बात करें तो वह इन दिनों रोहमन को डेट कर रही है। 

 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News