रिया चक्रवर्ती की रिहाई पर सुशांत के परिवार का रिएक्शन, ''हमें हमारे सवालों का जवाब नहीं मिला, लेकिन इन चार चीजों पर अभी भी भरोसा

10/9/2020 3:44:27 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सुशांत सिंह राजपूत केस के ड्रग मामले में फंसी रिया चक्रवर्ती को 7 अक्टूबर को बॉम्बे हाईकोर्ट ने सशर्त जमानत दे दी। भायखला जेल में करीब एक महीना बिताने के बाद रिया अपने घर लौट आई हैं। एक्ट्रेस कि रिहाई पर उनके फैंस और कुछ स्टार्स काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। वहीं उनकी जमानत पर सुशांत के परिवार वाले खुश नहीं हैं। अब हाल ही में रिया की रिहाई पर राजपूत परिवार की प्रतिक्रिया सामने आई है।

PunjabKesari


सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति, जो लगातार अपने भाई के न्याय की मांग कर रही हैं, वो रिया की जमानत के फैसले से खुश नहीं है। उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए रिया की जमानत पर प्रतिक्रिया दी है।

PunjabKesari

 

श्वेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट करते हुए लिखा, 'हमें अभी तक हमारे सभी सवालों का जवाब नहीं मिला है, लेकिन हमारे पास अभी भी धैर्य, हिम्मत, विश्वास और भगवान हैं। हमें धैर्य के साथ सबसे कठिन समय में आध्यात्मिक भरोसा बनाए रखना चाहिए। ये हमें निराश ना होने की हिम्मत देता है।'

PunjabKesari


बता दें सुशांत केस में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती ड्रग्स मामले में बुरी तरह फंस गईं थी। एनसीबी की लंबी पूछताछ के बाद उन्हें 8 सिंतबर को अरेस्ट कर लिया गया था। जेल में एक महीना बिताने के बाद कोर्ट ने उन्हें बुधवार को जमानत दे दी है।

PunjabKesari

हालांकि रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती अभी जेल में है। उनकी जमानत याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman prajapati


Recommended News

Related News