जब हाॅलीवुड माॅडल केंडल जेनर संग फेमस मैगजीन के कवर पर थे छाए सुशांत, ऐसा करने वाले बने थे पहले बाॅलीवुड स्टार

6/25/2020 12:40:34 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को अब एक हफ्ते से ज्यादा हो गया। लेकिन अज भी उनके निधन पर यकीन करना मुश्किल हो रखा है। एक्टर के परिवार के साथ-साथ उनके फैंस भी इस गम से उभर नहीं पाया है। सुशांत ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी। इसके बाद उन्होंने साल 2013 बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि सुशांत बॉलीवुड के पहले एक्टर हैं जिन्होंने काइली जेनर की बहन और सुपर मॉडल केंडल जेनर के साथ फोटोशूट करवाया था।

PunjabKesari

इस फोटोशूट में सुशांत और केंडल के बीच बोल्ड केमिस्ट्री देखने को मिली थी। एक्टर के निधन के बाद उनका और केंडल जेनर का फोटोशूट काफी वायरल हो रहा है। सुशांत ने हॉलीवुड सेलिब्रिटी केंडल जेनर के साथ रॉयल फोटोशूट करवाया था।

PunjabKesari

ये फोटोशूट दोनों स्टार ने वोग इंडिया मैग्जीन की 10वीं एनिवर्सरी पर करवाया था। सुशांत बॉलीवुड के पहले एक्टर हैं जिन्होंने इंटरनेशनल मॉडल केंडल जेनर के साथ फोटोशूट करवाया था। 

PunjabKesari

केंडल और सुशांत का फोटोशूट राजस्थान के समोडे पैलेस में किया गया था। वायरल हुईं इन तस्वीरों में सुशांत और केंडल ने व्हाइट कलर के आउटफिट में दिखे। केंडल जेनर ने व्हाइट वन शॉल्डर क्रॉप टॉप के साथ हाई वेस्ट पैंट पहना  सुशांत ने व्हाइट कलर पैंटसूट पहना हुआ था। फोटोशूट के दौरान दोनों के बीच गजब की केमिस्ट्री देखने को मिली थी। सुशांत और केंडल के फोटोशूट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari
सुशांत के काम की बात करें तो उन्होंने टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से करियर की शुरुआत की। सुशांत ने  साल 2013 में उन्होंने 'काई पो छे' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद सुशांत 'पीके','एम.एस. धोनी द अनटोल्ड स्टोरी', 'केदारनाथ', 'छिछोरे', 'राब्ता' जैसी कई हिट फिल्म दीं। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News