फिल्मफेयर अवॉर्ड में पहुंची सुरवीन ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
2/13/2019 4:08:24 PM
मुंबई: बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस सुरवीन चावला इन दिनों काम से ब्रेक लेकर अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। मंगलवार रात को हुए फिल्मफेयर ग्लैमर और स्टाइल अवॉर्ड में सुरवीन ने शिरकत की।
इस दौरान सुरवीन ने ग्रीन कलर की ड्रेस पहनी हुई थी। इसमें वह बेहद ही ग्लैमरस लग रही थी। इस दौरान सुरवीन ने जमकर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया।
किया था बेबी शावर सेलिब्रेट
बता दें कि सुरवीन ने हाल ही में बेबी शावर सेलिब्रेट किया था। इस बेबी शावर की तस्वीरें भी काफी वायरल हुई थी। बेबी शावर की तस्वीरों में सुरवीन नाइटसूट पहने हुए नजर आ रही थी। इसमे लुक एकदम सिंपल था।
बताया जा रहा है कि सुरवीन अप्रैल में बच्चे को जन्म दे सकती हैं। एक्ट्रेस ने 2015 में अक्षय ठक्कर से गुपचुप तरीके से शादी की थी।2017 में उन्होंने अपनी शादी का राज खोला था।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सीरियल के अलावा सुरवीन 'हेट स्टोरी 2' में बतौर लीड एक्ट्रेस भी नजर आई थीं। पिछले साल वह नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सैफ अली खान स्टारर वेब सीरीज सैक्रेड गेम्स में भी दिखी थीं।