जल्द दुल्हनिया बनेंगी 'इश्कबाज' की 'अनिका', 13 साल की डेटिंग के बाद बाॅयफ्रेंड संग रचाएंगी शादी

1/15/2024 6:44:22 PM

मुंबई: 'इश्कबाज' ' की 'अनिका' यानि एक्ट्रेस सुरभि चंदना जल्द दुल्हन बनने जा रही हैं। सुरभि चंदना को उनके रियल लाइफ बिल्लू मिल गए हैं जिनसे वह जल्द शादी करने वाली हैं। जी हां, आपने ठीक सुना। 13 साल की डेटिंग के बाद अब सुरभि ने बॉयफ्रेंड बिजनसमैन करण आर शर्मा संग अपनी शादी की घोषणा कर दी है और अपने फैंस को खास तोहफा भी दिया है।कपल ने 15 जनवरी, 2024 को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर प्यारी सी पोस्ट शेयर कर शादी की घोषणा की।

PunjabKesari

सुरभि ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर करण के साथ बेहद रोमांटिक तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में कपल एक दूसरे की बांहों में खोया नजर आ रहा है। तस्वीरों में सुरभि ऑफ शोल्डर ड्रेस में किसी परी से कम नहीं लग रही हैं। वहीं उनके बॉयफ्रेंड करण व्हाइट कैजुअल ड्रेस में काफी हैंडसम लग रहे हैं।

PunjabKesari

 

तस्वीरों में सुरभि के पेट डॉग को भी देखा जा सकता है। इसके अलावा एक बोर्ड भी नजर आ रहा है जिसमें लिखा है-- वहीं इस पोस्ट के साथ सुरभि ने लिखा- 'बीते 13 साल से जिंदगी में रंग भर रहे हैं। हम लोगों का हमेशा का साथ अब शुरू हो रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Surbhi Chandna (@officialsurbhic)

सुरभि और करण ने शादी की डेट का ऐलान तो नहीं किया है. लेकिन ऐसी खबरें है कि वो मार्च महीने के आखिर में शादी कर सकती हैं। इस कपल की बाद करें तो दोनों की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई लेकिन दोनों ने कई साल तक डेट करने के बाद साल 2022 में अपने रिलेशनशिप को आधिकारिक किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News