शादी के बाद पहली पब्लिक अपीयरेंस:गले में मंगलसूत्र..व्हाइट चूड़ा..येलो सूट.. पति करण संग मुंबई लौटी नई नवेली दुल्हनिया सुरभि चंदना

3/9/2024 11:03:22 AM

मुंबई: 'इश्कबाज' फेम सुरभि चंदना ने 2 मार्च को लॉन्ग टाइम करण शर्मा संग शादी रचाई। सुरभि चंदना और करण शर्मा ने राजस्थान के जयपुर शहर में स्थित चोमू पैलेस में परिवार और दोस्तों के बीच सात फेरे लिए। कपल ने 13 साल बाद अपने रिश्ते को नाम दिया ऐसे में सुरभि और करण ने शादी को ड्रीमी बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

PunjabKesari

कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया। वहीं अब नई नवेली दुल्हन सुरभि अपने दुल्हे राजा के साथ मुंबई लौट आईं हैं। शुक्रवार शाम न्यूलीवेड कपल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया।

PunjabKesari

इस दौरान सुरभि चंदना येलो कलर के सूट में खूबसूरत दिखीं। गले में मंगलसूत्र, व्हाइट चूड़ा, हाथों और पैरों में लगी मेहंदी नई नवेली दुल्हन के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। मिनिमल मेकअप, ग्लोसी लिप्स और स्ट्रेट ओपन हेयर्स से सुरभि ने अपने इस ट्रेडिशनल लुक को पूरा किया था।

PunjabKesari

तस्वीरों में सुरभि के चेहरे पर वेडिंग ग्लो भी नजर आ रहा है। करण शर्मा इन तस्वीरों में व्हाइट कुर्ते के साथ ब्लू जींस में नजर आए हैं। इस कपल ने पैपराजी को एक-दूजे का हाथ थामकर कई सारे पोज भी दिए। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 
 

PunjabKesari

 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News