सुनील ग्रोवर के साथ यह काम करती दिखीं सनी लियोन

4/14/2017 1:33:22 PM

मुंबई  सुनील ग्रोवर और सनी लियोन एक साथ नजर आए। जी हां दोनों आईपीएल 10 में मसाला कमेंट्री करते दिखे। जहां तक सवाल सुनील की पोस्ट का है तो इसमें एक वीडियो शेयर किया गया है। जबकि सनी ने इस कार्यक्रम से जुड़ा एक फोटो शेयर की।

सुनील ग्रोवर इस वीडियो में सनी लियोन को पंजाबी लोकनृत्य गिद्धा सीखाते नजर आ रहे हैं। जबकि सनी ने जो तस्वीर शेयर की है इसमें दोनों चीयर करते दिखे हैं। यह पहला मौका है जब सनी और सुनील साथ में कोई प्रोजेक्ट करते दिखे हैं।

चर्चा तो यह भी है कि सोनी टीवी चैनल जल्द ही एक नया शो लाने की तैयारी में है। इसमें अली असगर, चंदन प्रभाकर और सुगंधा मिश्रा सुनील के साथ नजर आएंगी। शो जून में ऑन एयर हो सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News