सनी लियोनी की इस तस्वीर को 3 घंटे में ढाई लाख से ज्यादा लोगों ने देखा
3/19/2019 5:43:48 PM
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। हाल ही में सनी ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह लहंगा-चोली पहन लेटी हुई नजर आ रही है। लाइट पिंक कलर की ड्रैस में सनी काफी खूबसूरत लग रही है। दरअसल, सनी ने एक फेमस वैडिंग मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया है। सनी इस मैगजीन के कवर पर नजर आएंगी।
ये फोटोशूट उन्होंने मैगजीन के मार्च इश्यू के लिए करवाया है। इस दौरान सनी के क्लीवेज साफ नजर आ रहे है, वहीं उन्होंने दुप्ट्टा साइड पर रखा हुआ है। ये फोटोशूट सनी ने मैगजीन के 8वीं वर्षगांठ पर करवाया है। इस तस्वीर की खास बात ये है कि इस तस्वीर को 3 घंटे में ढाई लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है।
बता दें कि सनी सोशल मीडिया पर अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती है। वह अपनी फिटनेस को लेकर भी वो बहुत सजग हैं।