शादी की सालगिरह पर पति डेनियल ने सनी लियोनी को गिफ्ट किया डायमंड नेकलेस, वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस बोली- ''बहुत बहुत शुक्रिया मुझे हीरे बरसाने के लिए

4/10/2021 12:04:59 PM

मुंबई. एक्ट्रेस सनी लियोन और उनके पति डेनियल वीबर ने 9 अप्रैल को अपनी शादी की 10वीं सालगिरह मनाई। सनी के लिए ये दिन बेहद खास रहा। डेनियल ने शादी की सालगिरह के खास मौके पर एक्ट्रेस को हीरों का हार गिफ्ट किया। जिसका वीडियो एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो खूब पसंद किया जा रहा है।

PunjabKesari
वीडियो में सनी व्हाइट एंड लाइट ग्रीन आउटफिट में नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप और हाई बन से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। सनी ने हीरों का हार गले में पहना हुआ है और फ्लॉन्ट कर रही है। वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- 'बहुत बहुत शुक्रिया डेनियल हमारी सालगिरह पर मुझ पर हीरे बरसाने के लिए। यह सच में एक सपना है। शादी को 10 साल और हमें साथ में रहते हुए 13 साल हो गए हैं। किसने सोचा था कि साथ में बेहतरीन लाइफ का केवल वादा करने वाली बात पर हम यहां होंगे जहां आज पहुंच गए। लव यू।' फैंस इस वीडियो पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)

बता दें सनी और डेनियल की मुलाकात 13 साल पहले लास वेगस के एक क्लब में हुई थी। जिसके बाद से दोनों साथ में हैं। दोनों ने 9 अप्रैल 2011 में शादी की। अब दोनों के तीन बच्चे बेटी निशा और जुड़वां बेटे अशर और नोआ हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News