सपनों के आशियाना पति डेनियल ने गोद में लेकर सनी लियोन का कराया गृह प्रवेश, कपल ने बच्चों संग जमकर की पिज्जा पार्टी

7/16/2021 1:32:59 PM

मुंबई: अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से हर किसी को दीवाना बना चुकी एक्ट्रेस सनी लियोनी कई लैविश प्रोपर्टी की मालकिन हैं। वहीं अब लैविश प्रोपर्टी की लिस्ट में एक और बंगला जुड़ गया है। सनी ने हाल ही में मुंबई में अपना सपनों का आशियाना खरीदा, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर छाईं हुईं हैं। ये तस्वीरें सनी की परिवार संग नए घर में गृहप्रवेश के दौरान की हैं। सनी लियोनी ने नए घर में बड़े ही शानदार तरीके से एंट्री ली।

PunjabKesari

उन्होंने गृह प्रवेश पति डेनियल की गोद में किया। सनी अपने पति डेनियल वेबर और तीनों बच्चों निशा, नूह और आशेर के साथ पिज्जा पार्टी करती हुई नजर आईं।  इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सनी ने लिखा- '…और यहां इंडिया में हमारे जीवन का एक नया अध्याय शुरू होता है, मुझे यहां बनाया गया घर और जीवन बहुत पसंद है और यह सुंदर घर हमारे तीन सुंदर बच्चों के साथ वास्तव में केक पर आइसिंग जैसा है…सतनामवाहेगुरु।' 

PunjabKesari

 

किराए पर रहती थी सनी 

बॉलीवुड में एंट्री करने के बाद सनी  अपने परिवार के साथ लंबे वक्त तक सेलीना जेटली के घर में किराये पर रह रही थीं लेकिन इसी साल सनी और डेनियल ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट में 16 करोड़ की कीमत का फ्लैट खरीदा था। उनका नया घर न्यू लिंक रोड पर स्थित अटलांटिस बिल्डिंग के 12वें फ्लोर पर हैं। 4,365 स्क्वायर फीट में बना उनका फ्लैट 3 BHK है। इसके साथ उनके पास टैरेस एरिया भी। उन्हें इस घर में तीन गाड़ियों का पार्किंग स्पेस भी मिला है। 

PunjabKesari

लॉस एंजेलिस में है एक घर 

बता दें कि सनी लियोनी और डेनियल वेबर का घर अमेरिका के लॉस एंजेलिस में शर्मन ओक्स में है। 43,560 स्क्वायर फीट में बना उनका शानदार मैंशन बेवर्ली हिल्स से सिर्फ 30 मिनट की दूरी पर है। कई हॉलीवुड स्टार्स सनी लियोनी के पड़ोसी हैं।

PunjabKesari

इस घर को उन्होंने उन्होंने अपने 36वें जन्मदिन पर खरीदा था।  सनी और डेनियल के इस मैंशन में 6 बेडरूम, स्विमिंग पूल एरिया, बड़ा और खुला गार्डन एरिया, होम थियेटर और आउटडोर डायनिंग जैसी सुविधाएं हैं। इस घर की कीमत  करीब 36 करोड़ कीमत है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News