टीवी के ''लक्ष्मण'' को याद आए पुराने दिन,शेयर की रामायण के स्टेज शो की तस्वीरें

10/23/2020 1:55:09 PM

मुंबई: लाॅकडाउन के दौरान रामानंद सागर की 'रामायण' का एक बार फिर टीवी पर प्रसारण किया गया। इसके बाद इस शो की कास्ट को एक बार फिर से दर्शकों का खूब प्यार मिला।  लोगों का प्यार देख रामायण में राम, सीता और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले स्टार गोविल, सुनील लहरी और दीपिका चिखलिया भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए। वे आए दिन रामायण से जुड़ी अपनी पुरानी यादों को लोगों के साथ शेयर कर रहे हैं।

PunjabKesari

हाल ही में रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने ट्विटर अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की।  सुनील ने रामायण के स्टेज शो की तस्वीरों को शेयर करते हुए लंदन के उन दिनों को याद किया।

PunjabKesari

इन तस्वीरों में सुनील लहरी, दीपिका चिखलिया और अरुण गोविल स्टेज पर रामायण परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सुनील ने लिखा- 'कुछ पुरानी यादें सितंबर 91की। रामायण का स्टेज शो लंदन और लिसेस्टर में। बहुत अच्छा शो था, बहुत अच्छा परफॉर्मंस, दर्शकों से भी बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला।' इसके साथ ही उन्होंने ऑर्गेनाइजर मिस्टर पंकज सोढ़ा का धन्यवाद भी किया।

PunjabKesari

बता दें कि इससे पहले भी सुनील रामायण से जुड़े कई किस्से शेयर कर चुके हैं। वह अक्सर अपने फैंस के साथ इसकी सूटिंग से जुड़ी कई बातें और मजेदार किस्से शेयर रते रहते हैं। सिर्फ सुनील ही नहीं बल्कि दीपिका भी अक्सर शूटिंग के दौरान के पुराने दिनों को याद करती रहती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News