Sunil Grover ने शुरु किया नया काम? रेहड़ी पर भुट्टे भूनते नजर आए एक्टर, देखें वीडियो

7/24/2023 11:13:00 AM

नई दिल्ली/टीम डिजिटल।गुत्थी और डॉक्टर मशहूर गुलाटी के किरदार से घर-घर में फेमस हुए सुनील ग्रोवर सबके फेवरेट हैं। वे हर किरदार में अपनी छाप छोड़ ही जाते हैं। हालांकि, अब वे स्क्रीन पर कम दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में उनके फैंस हर समय ये जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि सुनील क्या कर रहे हैं। इस बीच सुनील ग्रोवर को एक वीडियो सामने आया हैं। 


सुनील ने शुरु किया नया काम?
सुनील ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वो रोड साइट एक रेहड़ी पर भुट्टे भूनते हुए नजर आ रहे हैं। इस रेहड़ी पर फ्रूट्स और छल्लियां भी हैं। सुनील बड़ा ही मन लगा कर चुल्हे पर भुट्टा भूनते दिख रहे हैं। सिर पर गमछा लिए, घुटने उठाए बैठ सुनील भुट्टे को बड़े ही मजे से पंखा दे रहे हैं। वीडियो देख ऐसा लगा रहा है जैसे सच मैं ये सुनील नहीं बल्कि कोई भुट्टा भूनने वाला है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- "नए मिशन की तलाश में हूं।"

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover)

सुनील के अगले प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे फैंस
वीडियो पर सुनील के फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा है कि, अरे भैया ये क्या कर रहे हो भुट्टे भून रहे हो। एक फैन ने लिखा- सर आपका वेट करते करते थक गए अब तो कपिल शर्मा के शो पर आ जाओ। वहीं, कुछ लोग सुनील के अगले प्रोजेक्ट के बारे में भी सवाल कर रहे हैं। 

इस फिल्म में नजर आएंगे सुनील ग्रोवर
वर्क फ्रंट की बात करें तो, सुनील ग्रोवर शाहरुख खान की फिल्म जवान में नजर आएंगे। इस फिल्म में शाहरुख के साथ नयनतारा भी नजर आएंगी। वहीं, दीपिका पादुकोण भी फिल्म में कैमियो करती दिखेंगी। फिल्म 7 सिंतबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

kahkasha


Recommended News

Related News