क्रिकेटर केएल राहुल संग अथिया की तस्वीर वायरल, डैडी सुनील शेट्टी ने दिया ऐसा रिएक्शन

12/31/2019 12:19:48 PM

मुंबई: बी-टाउन और क्रिकेटर्स के बीच खास कनेक्शन रहा है। एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिल रहा है। बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी का नाम लंबे समय से क्रिकेटर केएल राहुल के साथ जुड़ रहा है। आए दिन दोनों को एक-साथ स्पाॅट किया जाता है।

PunjabKesari,Athiya Shetty image,Athiya Shetty photo,Athiya Shetty pictures, K. L. Rahul image, K. L. Rahul Photo, K. L. Rahul picture

हालांकि अथिया ऐसी खबरों से इंकार करती रही हैं लेकिन सोशल मीडिया पोस्ट देखें तो कुछ और ही जाहिर होता है। बीते दिनों केएल राहुल ने आथिया संग एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में दोनों एक फोन बूथ पर खड़े हैं। केएल राहुल ने जहां फोन अपने कान पर लगा रखा है तो वहीं अथिया उनके बगल में खडी़ हंस रही हैं। इस तस्वीर के साथ केएल राहुल ने कैप्शन में लिखा- 'हैलो, देवी प्रसाद...?'

PunjabKesari

बता दें कि सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार और परेश रावल की फिल्म 'हेरा-फेरी' का ये मशहूर डायलॉग है। फिल्म में परेश रावल के किरदार का नाम देवी प्रसाद होता है। केएल राहुल की इस तस्वीर पर सुनील शेट्टी और उनके बेटे अहान शेट्टी ने कमेंट किया है। अहान शेट्टी ने जहां हंसने का इमोटिकॉन बनाया वहीं सुनील शेट्टी ने हाथ से ग्रेट का इमोटिकॉन पोस्ट किया।

PunjabKesari,Athiya Shetty image,Athiya Shetty photo,Athiya Shetty pictures, K. L. Rahul image, K. L. Rahul Photo, K. L. Rahul picture

केएल राहुल की इस तस्वीर पर कमेंट देख ऐसा लग रहा सुनील शेट्टी ने इस रिश्ते पर अपनी रजामंदी दे दी है। वहीं सुनील के कमेंट पर एक यूजर ने लिखा-'दोनों की शादी करवा दो।' वहीं एक अन्य ने लिखा- 'सर जी, दोनों की शादी करवा दो क्यूट कपल लग रहे हैं और राहुल का भी फ्यूचर ब्राइट है तो आपसी सहमति कर लो।'

,Athiya Shetty image,Athiya Shetty photo,Athiya Shetty pictures, K. L. Rahul image, K. L. Rahul Photo, K. L. Rahul picture

अथिया के बर्थडे पर केएल राहुल ने उन्हें बर्थडे पर खास तस्वीर शेयर कर विश की थी।  तस्वीर में राहुल और अथिया साथ नजर आए। तस्वीर में जहां राहुल अथिया की तरफ देख रहे हैं तो वहीं अथिया मुस्कुरा रही हैं। केएल राहुल के इस पोस्ट के बाद फिर से दोनों का नाम साथ में जोड़ा गया।

PunjabKesari,Athiya Shetty image,Athiya Shetty photo,Athiya Shetty pictures, K. L. Rahul image, K. L. Rahul Photo, K. L. Rahul picture

काम की बात करें तो आथिया हाल ही में फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' में नजर आईं थीं। इसमें उनके साथ  नवाजुद्दीन सिद्दीकी थे। 

PunjabKesari,Athiya Shetty image,Athiya Shetty photo,Athiya Shetty pictures, K. L. Rahul image, K. L. Rahul Photo, K. L. Rahul picture


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News