दोस्तों के साथ सुहाना ने किया नाइट आउट, ग्लैमरस लुक आया सामने
1/15/2019 3:23:32 PM
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अक्सर अपने लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में सुहाना की एक तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में सुहाना दोस्तों के साथ चिल-आउट करती हुईं नजर आ रही है। सुहाना ग्रीन कलर की ड्रेस पहने बेहद ग्लैमरस लग रही हैं।
इसके साथ ही उन्होंने डार्क लिपस्टिक लगाई है जो उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रही है। गर्ल गैंग के साथ सुहाना का यह लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
बता दें कि सुहाना मशहूर स्टारकिड में से एक हैं और वो मीडिया पर सबकी फेवरेट हैं। इन दिनों वह लंदन में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही है। सुहाना ने वॉग मैग्जीन के लिए अपना पहला ऑफीशियल फोटोशूट कराया था, जो लोगों को काफी पसंद आया था। खबरों के मुताबिक सुहाना जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री ले सकती हैं।