शॉर्ट ड्रेस में पार्टी में डांस करते दिखी किंग खान की लाडली,यूजर्स बोले-''ये हमेशा अश्लील कपड़े पहनती है''
6/10/2019 1:36:56 PM
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अक्सर अपनी तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल होती रहती हैं। कई बार सुहाना अपनी इन तस्वीरों और वीडियोज की वजह से यूजर्स की ट्रोलिंग का शिकार भी हो जाती हैं। एक बार फिर सुहाना यूजर्स की ट्रोलिंग का शिकार हुईं। दरअसल,सुहाना का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में सुहाना वन-शोल्डर सिल्वर शॉर्ट मैटेलिक ड्रेस में डांस करती हुईं नजर आ रही हैं। इसमें छोटा-सा थाई-हाई स्लिट दिया गया है। स्मोकी आईज के साथ सुहाना का ये लुक बेहद ग्लैमरस लग रहा है। उन्होंने अपने बालों को सॉफ्ट कर्ल करके खुला छोड़ा है। जहां कुछ यूजर्स को सुहाना का ये लुक बेहद ट्रेंडी लग रहा है तो वहीं कुछ ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया।
एक यूजर ने उनके आउटफिट पर कमेंट करते हुए लिखा कि ये हमेशा अश्लील कपड़े पहनती हैं, वहीं दूसरे ने कमेंट किया कि शाहरुख ने अपनी बेटी को अच्छी तहजीब नहीं दी।
हालांकि कई यूजर्स सुहाना के सपोर्ट में आए और उन्होंने लिखा सुहाना एक नॉर्मल 18 साल की लड़की है, जो फन कर रही है। बस बात ये है कि वे शाहरुख की बेटी है, इसलिए लोग बात कर रहे हैं।
बता दें कि सुहाना जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने वाली है। हालांकि पापा शाहरुख ने इन अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा था कि जब तक सुहाना की पढ़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक वह सिने जगत में कदम नहीं रखेंगी। शाहरुख एक्टिंग को लेकर सुहाना को बहुत सपोर्ट करते हैं।
सुहाना के बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर फैन्स में काफी एक्साइटमेंट है। वहीं इंडस्ट्री में आने से पहले ही सुहाना सोशल मीडिया पर स्टार बन चुकी हैं। किसी ग्लैमरस डीवा सी दिखने वाली सुहाना को चाहने वालों की कोई कमी नहीं। इतना ही नहीं उनके नाम से न सिर्फ तमाम फैन पेज बन गए हैं बल्कि उनके खुद के अकाउंट पर भी लाखों लोग उन्हें फॉलो करते हैं।