Video: सुगंधा मिश्रा ने शादी के बाद दिखाए रंग, संकेत से बोलीं- जाओ चाय बनाओ
5/4/2021 10:03:48 AM

मुंबई. कपिल शर्मा शो कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले इन दिनों मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं। शादी के बाद से दोनों की तस्वीरें और वीडियोज लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कपल भी अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रहे हैं। हाल ही में संकेत ने एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब धमाल मचा रहा है।
वीडियो में सुगंधा संकेत से कहती हैं कि गुड मॉर्निंग, चाय पीनी है तो संकेत हां में जबाव देते हैं। इस पर सुंगधा बोलती हैं कि जाओ चाय बनाओ। यह सुनकर संकेत हैरान रह जाते हैं। दोनों का ये वीडियो खूब धमाल मचा रहा है। फैंस इसे खूब लाइक कर रहे हैं।
बता दें सुगंधा और संकेत ने 26 अप्रैल 2021 को जालंधर में शादी की थी। कोरोना के कारण शादी में परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए थे। दोनों की शादी तस्वीरें और वीडियोज भी वायरल हुए थे।