‘हम रोजाना मिलते थे’ आदित्य सिंह राजपूत की मौत के बाद ऐसा हो गया था क्लोज फ्रेंड सुबुही जोशी का हाल

7/3/2023 1:21:55 PM

मुंबई। ‘स्पिल्टिस्विला 9’ फेम आदित्य सिंह राजपूत का हाल ही में निधन हुआ था। एक्टर की अचानक हुई मौत से सभी लोग हैरान थे। ऐसे में आदित्य की क्लोज फ्रेंड सुबुही जोशी ने अब बताया कि एक्टर की डेथ के बाद उन्होंने खुद को कैसे संभाला। आदित्य और सुबुही काफी क्लोज फ्रेंड थे, दोनो एक दूसरे के लिए फैमिली जैसे थे।

एक्टर की मौत के बाद सुबुही के पास कोई नहीं था जिससे वे बात कर सकें। मीडिया से बात करते हुए सुबुही ने कहा, 'ये एक महीना मेरे लिए बहुत मुश्किल था। मैं अभी भी ये विश्वास नहीं कर पा रही हूं कि आदित्य हमारे साथ नहीं हैं। आदित्य मुंबई में मेरी फैमिली की तरह था। मैं यहां अकेली रहती हूं और हम रोजाना मिलते थे। डेली फोन पर बात करते थे। अब मुझे नहीं पता कि किसे कॉल करूं। मैं एक महीने तक ठीक से सो नहीं पाई।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Subuhii Joshii (@subuhijoshi_essjay)

ऐसे में एक्ट्रेस ने बताया कि अपना ख्याल ना रखने के कारण एक्ट्रेस का 9 किलो वजन भी बढ़ गया था, जिसे कम करने के लिए अब वे रोज जिम जाती हैं। अपने क्लोज फ्रेंड के जाने के बाद एक्ट्रेस खुद का ख्याल रखना सीख रहीं हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi


Recommended News

Related News