''क्या महेश भट्ट ने इस्लाम धर्म अपनाकर नाम अशरफ भट्ट रख लिया है?'' सुब्रमण्यम स्वामी ने फिल्ममेकर पर कसा तंज

9/3/2020 12:28:01 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सुशांत सिंह के निधन के बाद डायरेक्टर महेश भट्ट की रिया चक्रवर्ती के साथ अश्लील फोटोज और चैट वायरल होने के बाद लोगों के निशाने पर हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया जाता है। अब हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने अपने एक ट्वीट के जरिए महेश भट्ट पर निशाना साधा है। स्वामी का ये ट्वीट लोगों का खूब ध्यान बटोर रहा है। 

PunjabKesari


स्वामी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'क्या सिनेमा के दादा महेश भट्ट ने इस्लाम धर्म को अपनाकर अपना नाम अशरफ भट्ट रख लिया है? अगर ऐसा नहीं है तो उन्हें पुलिस रिकॉर्ड्स सही करने को कहे। '

बता दें सुशांत सिंह राजपूत ने निधन के बाद सुब्रमण्यम स्वामी इस केस में काफी एक्टिव हैं और सुशांत के आरोपियों पर अपना शिकंजा कसते रहते हैं। फिलहाम सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है और केस के आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman prajapati


Recommended News

Related News