ये हैं वो 5 सुपरस्टार जिन्होंने सरेआम अपनी पत्नियों से खाए हैं थप्पड़

7/3/2018 5:57:03 PM

मुंबई: पत्नी चाहें आम आदमी की हो या किसी बॉलीवुड स्टार की, हर मर्द अपनी बीवी के आगे फीके पड़ ही जाते है। वैसे तो बॉलीवुड स्टार्स अपने फैंस के दिलो पर राज करते है। लेकिन अगर हम बात करे इनकी पर्सनल लाइफ की तो इसमें काफी कुछ देखने को मिलता है। कई बार स्टार्स की अपनी पत्नी या एक्स से कुछ अनबन देखने को मिली है। आज हम एेसे सितारों की बात करेंगे जो अपनी पत्नी और एक्स से चांटा खा चुके हैं।

 

 

PunjabKesari

 

अक्षय कुमार - ट्विंकल खन्ना

 

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है खिलाड़ी कुमार यानि अक्षय कुमार का। फिल्म अंदाज और मुझसे शादी करोगी के दौरान अक्षय और प्रियंका चोपड़ा को हॉट कपल में गिना जाता था। लेकिन इस बात से ट्विंकल का मन खट्टा हो गया। ऐसे में मुंबई में एक होटल की लॉबी में ट्विंकल ने अक्षय के मुंह पर जोरदार चांटा जड़ दिया था और यह धमकी दी थी कि वह प्रियंका के साथ अब कोई फिल्म साइन नहीं करेंगे। बात यहां तक पहुंच गई थी कि ट्विंकल ने अक्षय से घर छोड़ने तक को कह दिया था। 

 

PunjabKesari

 

करण सिंह ग्रोवर - जेनिफर विंगेट

 

एक्टर करण सिंह ग्रोवर भी एक बार पूर्व पत्नी जेनिफर विंगेट से चांटा खा चुके हैं। यह बात तब की है जब दोनों टीवी शो दिल मिल गए के दौरान डेट कर रहे थे। जेनिफर ने करण को निकोल और श्रद्धा के चलते थप्पड़ जड़ दिया था। इसके बाद दोनों में कई महीनों तक बातचीत बंद रही। यहां तक कि इनके सीन भी अलग-अलग शूट किये गए। 

 

PunjabKesari

 

इमरान हाशमी - परवीन


बॉलीवुड के सीरियल किसर इमरान हाशमी भी अपनी पत्नी से चांटा खा चुके हैं। इमरान  ने खुद बताया कि पत्नी परवीन ने उनकी हर फिल्म की पहली स्क्रीन देखने के बाद उनको चांटा मारा है।  

 

PunjabKesari

 

सुशांत सिंह राजपूत - अंकिता लोखंडे


टीवी एक्टर से बॉलीवुड एक्टर बने सुशांत सिंह राजपूत और एक्स अंकिता लोखंडे के बीच यशराज स्टूडियो में भारी विवाद देखा गया था। इस बीच अंकिता आपे से बाहर हो गईं और उन्होंने सरेआम सुशांत को जोरदार चांटा जड़ डाला।  

 

PunjabKesari

 

आर्यन वैद - एलेक्जेंद्रा कॉपले

 

 एक्टर आर्यन वैद हालांकि इतने हिट स्टार साबित नहीं हुए हैं। उन्हें बॉलीवुड की गिनी चुनी फिल्मों में ही देखा गया है। वह यूटीवी बिंदास के रियलिटी शो लव ब्रेकअप में अपनी अमेरिकन पत्नी एलेक्जेंद्रा कॉपले से विवाद कर बैठे। विवाद बहुत ही ज्यादा बढ़ गया और इस बीच उनकी पत्नी ने उन्हें शो में दो बार चांटे जड़ डाले। इसके बाद उन्होंने घर आकर गुस्से में सारी चीजें बाहर फेंकना शुरू कर दिया। दरअसल, आर्यन को एलेक्जेंद्रा के घरवालों से वो सम्मान नहीं मिल रहा था जिसकी वह चाह कर रहे थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News