स्टार प्लस का शो ''एक भ्रम- सर्व गुन संपन्न'' सच्ची घटनाओं से है प्रेरित!

4/10/2019 12:51:39 PM

नई दिल्ली। हाल ही में स्टार प्लस ने अपने आगामी शो 'एक भ्रम- सर्व गुन  संपन्न '(Ek Bhram- Sarvagun Sampanna)  के प्रोमो का अनावरण किया है। टीवी अभिनेत्री श्रेनु पारिख (Shrenu Parikh) इस शो में जाह्नवी नामक किरदार में नजर आएंगी, जो पूरी तरह से एक अनोखी बहू की अनूठी अवधारणा के रूप में पारंपरिक बहू के विरोध में नजर आ रही है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Jo jaisa dikhta hai, kya wo waisa hi hota hai? #EkBhramSarvagunSampanna, Coming Soon on StarPlus @shrenuparikhofficial

A post shared by StarPlus (@starplus) on Mar 19, 2019 at 10:45pm PDT

हालांकि, यह शो एक हाई प्रोफाइल प्रभावशाली परिवार की वास्तविक कहानी से प्रेरित है, जिसके बारे में निर्माताओं ने बेहद गोपनीयता बरकरार रखी हैं।

 

रचनाकारों को इस परिवार की जुड़ी जानकारी के प्रति गोपनीयता बनाये रखने के निर्देश दिए गए है, क्योंकि प्रतिष्ठित परिवार नहीं चाहता कि उनका नाम सामने आए।

 

निर्माताओं को एक एनडीए द्वारा बाध्य किया गया है जो वास्तविक प्रेरणा पर किसी भी विवरण को विभाजित करने के लिए उन्हें प्रतिबंधित करता है।

 

'इश्कबाज' में अपनी अदाकारी से तहलका मचाने के बाद, श्रेनु पारिख अब छोटे पर्दे पर एक अनोखी कहानी के साथ प्रशंसकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं जहाँ शो की मुख्य नायिका ही विलन है।

 

हाल ही में रिलीज हुए शो के दिलचस्प प्रोमो ने दर्शकों के बीच जिज्ञासा बढ़ा दी है जिसमें जाह्नवी एक आदर्श बहू होने का दिखावा करती है, जबकि वही जाह्नवी अपने ससुराल वालों के खिलाफ साजिश रचते हुए भी नजर आ रही है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Janhvi ka kya hai raaz? #EkBhramSarvagunSampanna, Starts 22nd April, Mon-Fri at 7pm only on StarPlus. @shrenuparikhofficial

A post shared by StarPlus (@starplus) on Apr 2, 2019 at 8:27pm PDT

स्टार प्लस पर २२ अप्रैल से सोमवार से शुक्रवार शाम ७ बजे प्रसारित होने वाला शो 'एक भ्रम- सर्व गुन सम्पन्ना' सुमित सोडानी द्वारा निर्देशित और सनी साइड अप फिल्म्स द्वारा निर्मित है, जिसमें श्रेनु पारिख और जैन इमाम मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Chandan


Recommended News

Related News