मरने से एक दिन पहले श्रीदेवी ने किया ये आखिरी ट्वीट, इस खास शख्स को लिखा था मैसेज

2/25/2018 3:26:02 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस श्रीदेवी की देर रात शनिवार को कार्डियक अरेस्ट के कारण 54 साल की उम्र में मौत हो गईं। आपको बता दें कि फिल्मों के अलावा श्रीदेवी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती थीं। वह अक्सर ही ट्वीट के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती थीं।

PunjabKesari

जी हां, श्रीदेवी ने 23 फरवरी 2018 को आखिरी बार ट्वीट किया था। उन्होंने तमिल फिल्म 'काथडी' का ट्रेलर पोस्ट करते हुए उसके कलाकारों को शुभकामनाएं दी थीं। 20 फरवरी 2018 को काथडी का ट्रेलर रिलीज किया गया था। इस फिल्म में श्रीदेवी के भतीजे अभिषेक कार्तिक मुख्य भूमिका में हैं। 

PunjabKesari

श्रीदेवी ने ट्वीट कर अपने भतीजे, उनकी को स्टार साई धनशिका और फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी थी। उन्होंने लिखा था- 'काथडी के कलाकारों और पूरी टीम को बधाई। सभी ने बेहतरीन काम किया।' श्रीदेवी के निधन की खबर सुनने के बाद उनके कई फैंस उनके आखिरी ट्वीट पर कमेंट करके अपना दुख जता रहे हैं।

बता दें कि श्रीदेवी की आखिरी बॉलीवुड फिल्म साल 2017 में आई मॉम थी। उन्होंने इसमें बहुत ही शानदार अभिनय किया था। इसके अलावा उन्होंने 'सदमा', 'चालबाज', 'चांदनी', 'मिस्टर इंडिया' और 'जुदाई' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया था। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News