देश भर में 18 ऑक्सीजन प्लांट्स लगवाएंगे सोनू सूद, वीडियो शेयर कर एक्टर ने की इस नेक काम की घोषणा

6/10/2021 1:19:05 PM

मुंबई. एक्टर सोनू सूद लगातार कोरोना मरीजों की मदद में लगे हुए हैं। एक्टर उन्हें बेड, ऑक्सीजन, दवाइयां  और अन्य जरूरी चीजें उपलब्ध करा रहे हैं। सोनू अपने इन नेक कामों की वजह से लोगों के लिए मसीहा बन गए हैं। लोग एक्टर को भगवान की तरह पूजने लगे हैं। अब एक्टर ऑक्सीजन प्लांट्स लगाने जा रहे हैं। सोनू ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इस बात की घोषणा की है।

PunjabKesari
वीडियो में सोनू चेक शर्ट और डेनिम जींस में नजर आ रहे हैं। एक्टर कर रहे है- कोरोना वायरस में सबसे ज्यादा मुश्किल ऑक्सीजन में आई। ऑक्सीजन के लिए लोग अस्पतालों की ओर भाग रहे थे। सबसे ज्यादा मौत ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई। मेरे दिगाम में आया कि क्यों न हल ढूंढा जाए। हर अस्पताल में ये ऑक्सीजन प्लांट लग जाए, ताकि फिर कभी ऑक्सीजन की तकलीफ न हो। हम 15 से 18 ऑक्सीजन प्लांट अगले ढाई महीनों में लगवाएंगे। इसकी शुरूआत वो कुरनूल और नेल्लोर, आंध्र प्रदेश, बंगलोर, कर्नाटक से कर रहे हैं। तमिलनाडु, पंजाब, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश और कई अन्य राज्यों में प्लांट स्थापित किए जाएंगे। सोनू ने अपने फैंस से भी अपील की है कि जहां भी गरीबों का मुफ्त इलाज होता है उन हॉस्पिटल्स में इन प्लांट्स को स्थापित करने का प्रयास करें। क्या पता आपके हाथों में किसी की जान बचाना लिखा हो। फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं और सोनू के इस नेक काम की तारीफ कर रहे हैं।

बता दें इससे पहले भी सोनू ने पोस्ट शेयर कर आंध्र प्रदेश के कुरनूल और नेल्लोर में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के बारे में बताया था। ऑक्सीजन प्लांट लगाने की शुरूआत यहीं से की गई है। ऑक्सीजन प्लांट लगाने का काम शुरू हो गया है। 

PunjabKesari
काम की बात करें तो सोनू तेलुगू फिल्म 'आचार्य' और बॉलीवुड फिल्म 'पृथ्वीराज' में नजर आने वाले हैं। फिल्म 'पृथ्वीराज' में सोनू के साथ अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर और संजय दत्त नजर आएंगे। इसके अलावा एक्टर फिल्म किसान में भी काम करते दिखाई देंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News