BMC ने सोनू सूद को भेजा नोटिस, घर में गैर कानूनी तरीके से कर रहे थे ये काम

1/28/2019 11:19:13 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद आए दिन किसी न किसी विवाद में फंस ही जाते है। अब सोनू एक बार फिर कानूनी पचड़े में फंस गए है। मुंबई महानगर पालिका ने सोनू सूद को एक नोटिस भेजा है।खबरों की माने तो नगर पालिका की परमिशन के बिना सोनू मुंबई के जुहू इलाके में होटल चला रहे थे। बीएमसी (BMC) के अधिकारियों ने इस बारे में कहा है कि, "अभिनेता ने बीएमसी के रूल्स फॉलो नहीं किए हैं। सोनू के इस प्रोजेक्ट को लेकर हमारे पास अभी तक कोई प्रपोजल नहीं आया है।" बताया जा रहा है कि सोनू घर पर होटल चला रहे थे। वहीं इसे लेकर सोनू का कहना है कि "मुझसे कोई गलती नहीं हुई है। मैंने कोई कानून भी नहीं तोड़ा है। जहां होटल चल रहा है, वहां के पेपर्स अभी प्रोसेस में है। बस थोड़ी देर हो सकती है।"

 

PunjabKesari


बता दें सोनू को पिछले साल दिसंबर के महीने में रिलीज हुई फिल्म 'सिंबा' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके अलावा रणवीर सिंह और सारा अली खान भी थे। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News