रात ढाई बजे मोगा की उस गली पहुंचे सोनू सूद जहां बीता था बचपन,वीडियो में दिखाया मां के नाम पर बना रोड

2/17/2021 1:01:20 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सोनू सूद ने लाॅकडाउन में कई नेक काम किए। उन्होंने कई मजदूरों को उनके घर पहुंचाया।  उन्होंने कई जरूरतमंदों का इलाज करवाया, स्टूडेंट्स को पढ़ाई में मदद की और लोगों को रोजगार के मौके दिए हैं। उनके सोशल मीडिया पर हर दिन कई लोग किसी न किसी तरह की मदद के लिए गुहार लगाते हैं। सोनू सूद के के अच्छे कामों की हमेशा तारीफ होती रही है। यही वजह है कि लोग उन्हें मसीहा कहकर बुलाने लगे।

PunjabKesari

इतना ही नहीं लाॅकडाउन खत्म होने के बाद भी वह हर किसी की मदद कर रहे हैं। हाल ही में सोनू सूद अपने जन्मभूमि पंजाब के मोगा में लोगों की मदद करते भी दिखे। उन्होंने पंजाब के मोगा में गरीब लोगों में ई रिक्शा बांटे। वहीं अब सोनू सूद ने उस सड़क को दिखाया है जो उनकी स्वर्गीय मां सरोज सूद के नाम पर रखा गया है। सोनू सूद का ये वीडियो देर रात है जिसकी वजह से आस-पास सन्नाटा दिख रहा है।

PunjabKesari

वह सड़क के किनारे लगे पट्टी के सामने खड़े होकर कहते हैं-'यह मेरे लिए बहुत खास जगह है। मेरी मां प्रोफेसर सरोज सूद के नाम पर इस सड़क का नाम है। मैंने अपनी जिंदगी इस सड़क से गुजरते हुए बिताई है। मेरा घर उस तरफ है और यहां से मैं अपने स्कूल जाता था। मेरे पिताजी यहां से जाते थे। इसी सड़क से मेरी मां गुजरती थीं जब उन्हें कॉलेज जाना होता था।'

PunjabKesari

एक्टर आगे कहते हैं-'मेरी जिंदगी में यह सड़क मेरे लिए बहुत बहुत खास है। मेरी जिंदगी का स्पेशल पल है। मुझे पता है मेरी मां जहां कहीं भी होगीं उन्हें गर्व होगा। मेरे डैड को इस पर गर्व होगा। शुक्रिया इन सबके लिए। अभी आधी रात है। रात के करीब ढाई बजे। मैं अपने घर वापस जा रहा हूं। शुक्रिया आप सभी का।'

PunjabKesari

बीते साल दिसंबर महीने में सोनू सूद ने एक तस्वीर शेयर कर बताया था कि मोगा में उनकी मां के नाम पर सड़क का नाम रखा गया है। उन्होंने लिखा था- 'यह है ... और यह होगा .. मेरी अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि। मेरी मां के नाम पर मोगा में एक सड़क... प्रोफेसर सरोज सूद रोड। मेरी सफलता का सही मार्ग। मिस यूं मां।' 

 

काम की बात करें तो सोनू बहुत जल्द फिल्म 'पृथ्वीराज' में नजर आने वाले हैं। इसमें एक्टर के साथ अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर और संजय दत्त भी दिखाई देंगे। इसके अलावा सोनू सूद को फिल्म किसान के लिए भी साइन किया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News